फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar and Sonipat match postponed due to wet ground

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैदान गीला होने के चलते झज्जर और सोनीपत का मैच स्थगित

Sun, 06 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar and Sonipat match postponed due to wet ground
05jjrp06- झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए ​स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड को सुखाते हुए। स्रोत- कोच
झज्जर। झज्जर और सोनीपत के बीच शनिवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाला अंडर-23 प्रतियोगिता का क्रिकेट मैच मैदान गीला होने के चलते स्थगित किया गया। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में हुई बारिश के बाद शनिवार को मैदान मैच खेलने की स्थिति में नहीं रहा। इस कारण दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को स्थगित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को झज्जर और सोनीपत का मैच मैदान गीला होने के चलते स्थगित किया गया। मैदान गीला होने के चलते दोनों टीमों को मैच नहीं होने की सूचना पहले दिन ही दे दी गई। शनिवार को निकली धूप में मैदान को आगामी होने वाले मैचों के लिए सुखाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को बारिश के कारण झज्जर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे झज्जर और करनाल की टीम का मैच बारिश के कारण स्थगित किया गया था। इसके अलावा अंडर-23 प्रतियोगिता के अन्य कई मैच बारिश के कारण स्थगित किए गए हैं। जिन मैचों को अब निर्धारित किए गए लीग मैचों के खत्म होने के बाद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं झज्जर की टीम का अगला मैच बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में सात जुलाई को जींद की टीम के साथ होगा। इसके बाद आठ जुलाई को झज्जर और हिसार के बीच बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला जाएगा। 9 जुलाई को बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में झज्जर और पानीपत के बीच मैच होगा। बारिश के कारण स्थगित किए गए मैचों की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed