{"_id":"687166a850615be98304f3b7","slug":"jhajjar-and-karnal-match-postponed-due-to-rain-match-will-be-held-today-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-123802-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के चलते झज्जर और करनाल का मैच स्थगित, मैच आज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के चलते झज्जर और करनाल का मैच स्थगित, मैच आज होगा
Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर और करनाल की टीम के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच बारिश के कारण स्थगित किया गया। अब यह मैच शनिवार 12 जुलाई को करनाल के मेरठ रोड स्थित राणा ब्रोदर क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।
बहादुरगढ़ के सेक्टर-9ए स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को झज्जर और करनाल की टीम के बीच अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का क्रिकेट मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच को स्थगित किया गया। झज्जर की टीम का अब तक पांच मैचों में से सिर्फ एक मैच पानीपत की टीम के साथ हुआ है। इसके अलावा अन्य सभी मैच बारिश के कारण स्थगित किए गए हैं।
हिसार और करनाल की टीम का मैच बारिश के कारण दो बार स्थगित हुआ है। इसमें से झज्जर और करनाल की टीम का मैच अब 12 जुलाई को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाले मैच का ग्राउंड भी इस बार बदला गया है, जो कि अब यह मैच करनाल के मेरठ रोड स्थित राणा ब्रोदर क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
वहीं हिसार की टीम के मैच की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है। पहले से निर्धारित मैचों के समाप्त होने पर 14 जुुलाई के बाद ही झज्जर और हिसार की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं इसके अलावा 13 जुलाई को झज्जर और सोनीपत व 14 जुलाई को झज्जर और जींद के बीच झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेला जाएगा।