फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhadoda border closed in view of Akali Dal's performance

अकाली दल के प्रदर्शन को देखते हुए झाड़ोदा बार्डर किया बंद

Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jhadoda border closed in view of Akali Dal's performance
अकालियों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बंद किया गया बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन। - फोटो : Bahadurgarh
अकाली दल के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बार्डर वीरवार देर रात को बंद कर दिया। मेट्रो में पगड़ीधारियों व कुर्ता पायजामा पहने व संदिग्ध व्यक्तियों का प्रवेश रोक दिया गया। पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन व बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन में यात्रियों का प्रवेश और यहां ट्रेनों का ठहराव रोक दिया गया। मेट्रो स्टेशनों को दापहर बाद ही खोला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह के वक्त बहादुरगढ़ सिटी व ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर काफी गहन चेकिंग व पूरी पूछताछ के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दिया गया। सुबह के वक्त मेट्रो से दिल्ली जाने वालों की संख्या अधिक होती है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण दोनों स्टेशनों पर स्थिति बार-बार बिगड़ती रही। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली जाने के लिए काफी हंगामा किया लेकिन भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल जवानों की तैनाती के कारण मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश नहीं दिया गया। किसी भी स्थिति में अकाली दल कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रवेश रोका गया। दिल्ली के अन्य बार्डर खोले तो गए हैं लेकिन यहां पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। अकाली दल कार्यकर्ताओं व पंजाब नंबर के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। अकाली दल कार्यकर्ताओं की वजह से झाड़ोदा बार्डर बंद होने से दिल्ली जाने वाले आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार रात से ही वो दूसरे रास्तों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। मेट्रो यात्रियों को भी ट्रेन पकडने में काफी देरी हुई। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को अकाली दल ने काला दिवस मनाने की घोषणा की है। इसी के चलते वीरवार से ही पंजाब से बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने शुरू हो गए थे। झाड़ोदा समेत दिल्ली के अन्य बार्डरों से उनके प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी लेकिन रह रहकर पंजाब से वाहन आते रहे और दिल्ली जाने का प्रयास करते रहे। ऐसे में देर रात को पुलिस ने झाड़ोदा बार्डर सील कर दिया। बैरिकेड लगाकर व ट्रक-ट्राले टेढ़े खड़े करके यह बार्डर सील कर दिया। शुक्रवार सुबह नौकरीपेशा लोग बार्डर से दिल्ली जाने लगे तो बार्डर बंद पाकर परेशानी हुई। जिस पर उन्हें दूसरे बार्डरों व कच्चे रास्तों से दिल्ली जाना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं अकाली दल कार्यकर्ताओं का मेट्रो से भी दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया। बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी व पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन से कुर्ता पायजामा पहने, पगड़ीधारी व संदिग्ध लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया। किसान आंदोलन के बीच स्थित पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर सुबह 8 बजे और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर साढ़े नौ बजे ट्रेनों का ठहराव ही बंद कर दिया गया। इससे बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर अकाली दल कार्यकर्ता काफी संख्या में पहुंचे लेकिन यहां पर पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने उनको प्रवेश नहीं करने दिया। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन को दिन में डेढ़ बजे और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन को शाम 6 बजे यात्रियों को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed