फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jewellery and cash stolen after breaking the lock of a house in Vivekanand Nagar

Jhajjar-Bahadurgarh News: विवेकानंद नगर में मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

Thu, 26 Dec 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Dec 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen after breaking the lock of a house in Vivekanand Nagar
बहादुरगढ़। इलाके में चोरी के मामले नहीं थम रहे हैं। अब लाइनपार थना क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद नगर स्थित एक बंद मकान में चोरी की वारदात हो गई। मकान से ढाई लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी चोरों और सामान का कोई पता नहीं चला है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जगाधरी निवासी राजेंद्र का कहना है कि विवेकानंद नगर में भी उसका एक मकान है। मकान में काफी सामान रखा हुआ है जबकि सबसे ऊपर वाला हिस्सा किराये पर दिया हुआ है। वह समय-समय पर अपने मकान को संभालने आता है। 23 दिसंबर की शाम को हम अपने घर पर आए तो अंदर से तमाम दरवाजे बंद थे। इसके बाद छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए तो देखा कि किरायेदार के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त थ। जब नीचे गए तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में अलमारी से ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने की अंगूठियां, पायल, चांदी का सेट व 70 सिक्के नहीं थे। 22 दिसंबर की रात को यह वारदात हुई है। अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की तह तक जाने के लिए आसपास सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही वारदात सुलझाने की बात कही जा रही है।

सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद

सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed