फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of the house, case registered

मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी, मामला दर्ज

Fri, 08 Apr 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking the locks of the house, case registered
झज्जर। शहर के बेरी गेट क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई चोरी की वारदात से पुलिस पर्दा भी नहीं उठा पाई थी कि चोरों ने बुधवार की रात डिफेंस कॉलोनी में एक और मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने यहां से तीन लाख रुपये और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है और पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक चोर की पहचान कर ली है। मकान मालिक की शिकायत पर तीन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी संजय पुत्र आजाद सिंह का कहना है कि उसके बच्चे शादी में गए हुए थे और उसकी मां दूसरे मकान में सो रही थी। वह खेत में गगश हुआ था तो रात को उसके मकान में चोर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसका कहना है कि उसने सरसों बेच कर 6 लाख रुपये घर में रखे थे। जिनमें से 3 लाख रुपये उन्होंने किसी जानकार को दे दिए और 3 लाख रुपये जमीन के मालिकों व मजदूरों को देने थे, लेकिन शुक्रवार की रात को उसके घर में चोर घुस आए और उन्होंने 3 रुपये नगद, करीब 15 तोले सोने के आभूषण व करीब डेढ़ किलो चांदी आभूषण चोरी कर लिए हैं।
विज्ञापन

30 मिनट तक घर में रहे चोर
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन चोर स्कूटी पर सवार होकर आते हैं। मकान के गेट का ताला तोड़ कर वे मकान के अंदर प्रवेश करते हैं। देर रात करीब दो बजे चोर मकान में घुसे। फुटेज में करीब 30 मिनट में अलमारी, संदूक व बेड में रखे सामान को इधर-उधर बिखेरते हुए आभूषण व नगदी समेट कर भागते दिखाई दे रहे हैं। तीनों युवक मुंह पर कपड़ा भी बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात एक और फौजी के घर हुई थी चोरी
बेरी गेट निवासी एक फौजी के घर मंगलवार की रात चोरी हुई थी। पीड़ित सतेंद्र का कहना है कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है और परिवार के साथ पंजाब के बठिंडा में ही रहता है। पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार की सुबह उसे सूचना मिली उसके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और मकान के ताले टूटे हुए थे। सीसीटीवी में एक युवक घर में घुसा हुआ दिखाई दे रहा है और एक बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है। इस घटना में चोर सोने की चार अंगूठी, एक चेन, चांदी के आभूषण व करीब 14000 रुपये चोरी कर ले गए थे।

वर्जन
पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से एक चोर की पहचान हुई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed