फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   JE had to help the girl heavily, four police personnel beat up

जेई को लड़की की मदद करना पड़ा भारी, चार पुलिस कर्मियों ने की मारपीट

Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
JE had to help the girl heavily, four police personnel beat up
झज्जर। एक सरकारी विभाग के जेई को एक लड़की की मदद करने के उद्देश्य से पुलिस को सूचित करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए जेई के साथ ही मारपीट की। जेई का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ढाबे के सामने ही एक लड़की के साथ कुछ लड़कों के बदतमीजी करने की शिकायत फोन पर पुलिस को दी थी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उलटा जेई के साथ ही मारपीट की। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार झज्जर के पब्लिक हेल्थ विभाग में जेई के पद पर कार्यरत भूपेंद्र रविवार रात धौड़ चौक पर स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। उसी दौरान ही जेई भूपेंद्र को ढाबे के सामने ही कुछ लड़के वहां खड़ी एक लड़की के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए। इस पर जेई भूपेंद्र ने इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। वहां से उन्हें सिटी पुलिस का नंबर दिया गया। कंट्रोल रूम से मिले सिटी पुलिस के नंबर पर फोन लगाकर जेई भूपेंद्र ने इस पूरे की मामले की सूचना दी। उसी सूचना पर पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची। जब पीसीआर में आई पुलिस ने लड़की व उन लड़कों से इस बारे में पूछताछ की तो मामला घरेलू पाया गया। जिसे पुलिस ने वहीं पर रफा-दफा कर उन्हें घर भेज दिया। बाद में पुलिस ने जब फोन करने वाले के बोर में पूछताछ की तो भूपेंद्र पुलिस के सामने आए और फोन किए जाने की बात पुलिस को बताई। जेई भूपेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने उसकी कुछ सुने बगैर ही उनके साथ मारपीट की। बाद में पुलिस उन्हें सिटी पुलिस स्टेशन ले आई। यहां जब उनकी पुलिस की पिटाई से हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस पीसीआर में ही भूपेंद्र को पीजीआई लेकर जाना चाहती थी। लेकिन उनके परिजन भूपेंद्र को एम्बुलेंस में ले जाने की जिद पर अड़ गए। काफी देर तक पुलिस व भूपेंद्र के परिजनों में इस बात को लेकर बहस होती रही। सोमवार को सुबह परिजन एम्बुलेंस से उनको लेकर पीजीआई पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस व पिटाई से घायल हुए जेई भूपेंद्र के परिजनों के बीच हो रही बहस का वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
विज्ञापन

वर्जन :::
जेई ने पुलिस के साथ झगड़ा किया है। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। वह शराब पीए हुए था। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- बिजेंद्र कुमार, शहर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed