फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jats are mine and I am of the Jats...spreading misconceptions of enmity: Brij Bhushan

जाट मेरे और मैं जाटों का...दुश्मनी की फैलाई भ्रातियां : बृजभूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Jats are mine and I am of the Jats...spreading misconceptions of enmity: Brij Bhushan
06jjrp21- डीघल गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची बृजभूषण सिंह। स्रोत-वीडियो
झज्जर। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने जाट समुदाय से किसी भी प्रकार का कोई विवाद होने को लेकर साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जाट मेरे हैं और मैं जाट समुदाय का हूं। जाट समुदाय से किसी भी प्रकार का विवाद होने को लेकर उनके विरोधियों ने केवल भ्रांतियां फैलाई हैं।
विज्ञापन

वह शनिवार को गांव डीघल में जाट समुदाय के ही एक खिलाड़ी के सम्मान में उनके आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खिलाड़ी की पीठ थपथपाई और जीवन में आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। बृजभूषण सिंह ने लोगों से हुक्के पर चर्चा की। कहा कि, उन्होंने वादा किया था कि जाट समुदाय के अपने चाचा-ताऊओं के बीच पहुंचेंगे और आज उनके बीच आए हैं।
विज्ञापन

जो लोग यह सोचते है कि हरियाणा के जाट और खिलाड़ी उनके विरोधी हैं। उन्हें अब यह जान लेना चाहिए कि जिस युवा खिलाड़ी के सम्मान में वह पहुंचे हैं वह भी जाट बिरादरी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीघल गांव वह गांव है जहां से देश के बड़े-बड़े उद्योगपति यहां से फाइनेंस लेते है। वह उन उद्योगपतियों का नाम तो उजागर नहीं करेंगे लेकिन कड़वी सच्चाई यही है कि यहां के लोगों ने देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फाइनेंस किया है।

उन्होंने कहा कि क्षत्रीय होना उनके लिए गर्व की बात है लेकिन क्षत्रीय होने के साथ-साथ सभी को साथ लेकर चलना और ज्यादा गर्व की बात है। वह चाहते हैं कि खिलाड़ी चाहे किसी भी जाति के हों। वह आगे बढ़ें और खेल की प्रतिभा के बलबूते पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लाकर देश की झोली में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed