फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jats and other communities raised Khapon support force pulled by flag marches, jhajjar news

जाटों ने जुटाया खापों और दूसरे समुदायों का समर्थन, फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 02 Feb 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 02 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। राशलवाला चौक पर चल रहे जाटों के धरने को पांचवें दिन बृहस्पतिवार को कुछ खापों व दूसरे समुदायों के लोगों ने समर्थन दिया। जाट संघर्ष समिति के द्वारा पहले ही धरने को 36 बिरादरी का धरना बताया जा रहा है। ऐसा दावा संघर्ष समिति के द्वारा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इनकी मांग में ये शामिल है कि आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज हुए सभी मुकदमे खारिज किए जाएं, चाहे वह किसी भी समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। जाखड़ खाप सतगामा के सुनील जाखड़, 18 गांव खाप के प्रधान नवरत्न पूनियां व धानक समुदाय के कुछ लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन शांतिपूर्वक चल रहे धरने को दिया। धरने के दौरान मंच से बार-बार वक्ताओं के द्वारा 36 बिरादरी का भाईचारा बनाकर रखने व सभी 36 बिरादरी के लोगों को धरने में शामिल करने की बात कही गई। समिति के चिंटू छारा ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल सरकार के साथ है और इसे 36 बिरादरी के लोग जाटों के साथ मिलकर पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन


महिलाओं ने गाए गीत
धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को महिलाओं की संख्या अच्छी खासी नजर आई। महिलाओं के द्वारा इस दौरान चौ. छोटूराम और भगतसिंह के जीवन पर तैयार किए गए विशेष गीत गाए। महिलाओं ने पंडाल में ही बैठकर माइक संभाला और करीब दो घंटे तक देशभक्ति गीतों से धरने पर मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


रागनियों का भी चला दौर
धरनास्थल पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए बृहस्पतिवार को रागनी पार्टी को भी बुलाया गया। दोपहर में जब भीड़ जुटी तो लोगों ने रागनियों के लिए पार्टी को स्टेज पर बुलाया और फिर पूरे दिन रागनियों का लुत्फ उठाया। वहीं संघर्ष समिति के द्वारा धरने पर आए लोगों के लिए खाने-पीने और चाय का इंतजाम धरनास्थल पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरामिल्ट्री ने निकाला फ्लैग मार्च
शहर के लोगों को सुरक्षा का अहसास करवाने के लिए जिला पुलिस के द्वारा पैरामिल्ट्री के जवानों को साथ लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की अगुवाई डीएसपी राजीव ने की तथा इस दौरान एसडीएम प्रदीप कौशिक, सीआईए इंस्पेक्टर ललित कुमार भी साथ रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहर के मुख्य सभी मार्गों को कवर किया।

एसपी ने लिया झज्जर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन द्वारा झज्जर शहर में लगाए गए विशेष सुरक्षा नाकों का जायजा लिया गया। एसपी बी सतीश बालन द्वारा शहर में लगाए गए प्रत्येक सुरक्षा नाके पर तैनात जवानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं व खाने आदि के संबंध में जानकारी ली गई। एसपी बी सतीश बालन द्वारा विशेष नाकों पर तैनात पुलिस एवं अर्ध सैनिक बल के जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एसपी द्वारा सुरक्षा नाकों पर तैनात जवानों की समस्याओं के समाधान को लेकर मौका पर ही जरूरी दिशा निर्देश दिए गए ।

जिला में शांति, भाईचारा तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। आमजन की जान एवं माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के मद्देनजर किए गए सुरक्षा प्रबंधों के तहत झज्जर शहर में अलग-अलग मुख्य मुख्य चिन्हित  स्थानों पर विशेष सुरक्षा नाके लगाए गए हैं। विशेष सुरक्षा नाकों पर स्थानीय पुलिस एवं अर्ध सैनिक बल के जवानों को हथियारों व अन्य आवश्यक साजो सामान सहित तैनात किया गया है।
सतीश बालन, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed