फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jasaur Khedi's capable fighter becomes Indian Air Force

Jhajjar-Bahadurgarh News: जसौर खेड़ी का सक्षम बना भारतीय वायुसेना में बना फाइटर

Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Jasaur Khedi's capable fighter becomes Indian Air Force
बहादुरगढ़। गांव जसौर खेड़ी के नेत्रदानी परिवार में जन्मे सक्षम सिंह ने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के तौर पर कमीशन प्राप्त करके गांव का नाम रोशन किया है। कमीशन प्राप्त करने के बाद गांव में लौटने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फ्लाइंग ऑफिसर सक्षम का स्वागत किया। ग्रामीणों ने फ्लाइंग ऑफिसर सक्षम सिंह के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

सक्षम सिंह का जन्म सन 1999 में गांव जसौर खेड़ी में एक साधारण परिवार में हुआ था। इनकी प्रारंभिक स्कूल शिक्षा बहादुरगढ़ के बाल भारती स्कूल में हुई। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से सक्षम ने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। साथ ही एनसीसी में सी सर्टिफिकेट प्राप्त करके वर्ष 2021 में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में भी भाग लिया। बता दें कि सक्षम सिंह का परिवार नई पहल करने व समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस परिवार से सक्षम सिंह के दादा चौधरी रणधीर सिंह ठोलेदार, दादी रामकली देवी व बुआ ओमवती ने मरणोपरांत नेत्रदान करके दूसरों की जिंदगी में रोशनी देने का उल्लेखनीय कार्य किया है। वर्तमान में सक्षम का परिवार शहर में ही रहता है। इनके पिता कर्मवीर सिंह दिल्ली में सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। माता गृहिणी हैं। गांव की तरफ से चौधरी रणधीर सिंह, ओमप्रकाश ने स्वागत किया। गांव के हरसिंगी देवी मंदिर की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंह देशवाल, मास्टर राज सिंह, खेड़ी जसौर के सरपंच अनिल कुमार, जसौर खेड़ी के सरपंच वीरेंद्र सिंह, लोहारहेड़ी के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, रवि रेढू, प्रदीप देशवाल, भाजपा नेता कर्मवीर राठी, नरदेव दहिया, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल मौजूद रहे। मंच संचालन मास्टर रविंद्र तहलान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed