{"_id":"690d94c08cca171f9a0157ee","slug":"japanese-national-died-after-falling-from-hotel-roof-in-bahadurgarh-deceased-was-engineer-at-maruti-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: होटल की छत से गिरकर जापानी नागरिक की मौत, मारुति कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: होटल की छत से गिरकर जापानी नागरिक की मौत, मारुति कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत था मृतक
Fri, 07 Nov 2025 12:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:12 PM IST
सार
बहादुरगढ़ में होटल की छत से गिरकर एक जापानी नागरिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यामादा मासातो पिछले चार दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। सुबह होटल परिसर में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
होटल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जापानी नागरिक की होटल की छत से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। मामला बहादुरगढ़ के एचएल सिटी के 37 एवेन्यू मॉल में स्थित होटल दीवा का है। यहां की तीसरी मंजिल से गिरकर एक जापानी नागरिक की मौत हो गई। उसने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है या फिर उसकी गिरने से मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान 53 वर्षीय यामादा मासातो के रूप में हुई है, जो जापान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि यामादा मासातो खरखौदा स्थित मारुति कम्पनी में बतौर इंजीनियर काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यामादा मासातो पिछले तीन-चार दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार सुबह होटल के एक तरफ उसका शव पड़ा मिला। उसकी होटल से गिरकर मौत हुई है। वह खुद होटल से कूदा है या फिर उसकी गिरने से मौत हुई यह पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन