फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Japanese citizen's death: Slipped from the eighth floor to the third floor; body to be taken to Japan

जापानी नागरिक की मौत का मामला : पैर फिसलने से गिरा आठवीं से तीसरी मंजिल पर, शव को ले जाया जाएगा जापान

Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Japanese citizen's death: Slipped from the eighth floor to the third floor; body to be taken to Japan
फोटो 69 : जापानी नागरिक का शव लेने अस्पताल पहुंचे साथी कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के एचएल सिटी स्थित 37 एवेन्यू मॉल में बने होटल दीवा की आठवीं मंजिल से तीसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से हुई एक जापानी नागरिक की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजन बहादुरगढ़ नहीं पहुंच सके। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी कंपनी के कई साथी कर्मचारी और कुछ जापानी नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब शव को जापान ले जाया जाएगा। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आशंका है कि उनका पैर फिसला है और वह आठवीं से तीसरी मंजिल पर गिर गए। उनका शव भी सुबह के समय होटल के कर्मचारी जागे तो नजर आया। उनके गिरने की आशंका भी सुबह सवा तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की घटना
शुक्रवार की सुबह जापानी नागरिक यामादा मासातो (53) का शव होटल की तीसरी मंजिल पर पड़ा था। वह अविवाहित था और खरखौदा स्थित मारुति प्लांट में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था। वह गुरुग्राम में एक फ्लैट में रहता था। 1 नवंबर को यामादा मासातो होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में शख्स गिरता नजर आ रहा है लेकिन उसमें यह पता नहीं चल रहा है कि वह कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा है। आशंका है कि उनका पैर फिसला है और वे आठवीं मंजिल से नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को एचएल सिटी के 37 एवेन्यू मॉल में स्थित होटल दीवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जापानी नागरिक की होटल की छत से गिरकर मौत हुई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौके पर उनकी कंपनी के साथी कर्मचारी और उनके देश के कुछ लोग मौजूद रहे। शव उन्हें सौंप दिया गया है। अब वही लोग शव को जापान ले जाएंगे। पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानते हुए केस दर्ज किया है।

-नरेश कुमार, एसएचओ, थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed