फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jam, farmers, rohat toll

हिसार में लाठीचार्ज के खिलाफ रोहद टोल पर किसानों ने लगाया जाम

Mon, 17 May 2021 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
jam, farmers, rohat toll
बहादुरगढ़। हिसार में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कुछ स्थानीय किसानों ने रविवार को रोहद टोल प्लाजा पर दिल्ली-रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब आधा घंटा तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हिसार में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आगमन का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने के खिलाफ हाईवे जाम करने के किसान नेताओं के आह्वान पर शाम सवा पांच बजे करीब 50 किसान नेशनल हाईवे नंबर-9 के रोहद टोल प्लाजा पहुंच गए। यहां किसान हरेक टोल गेट के आगे खड़े हो गए और फाटक बंद करवा दिए। इससे रोड पर जाम लग गया। लगभग पौने छह बजे सभी किसान सड़क से हट गए और यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

उधर, आंदोलकारी किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पकोड़ा चौक के पास भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की सभा हुई। किसानों को यूनियन के उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की दमनकारी भाजपा सरकार पिछले साल से देश को बर्बाद करने पर तुली है। कोरोना की आड़ में कृषि अर्थव्यवस्था को तबाह करने के लिए इस सरकार ने तीन गलत कानून बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को आंदोलन से पीछे न हटने के लिए प्रेरित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि हमारा इतिहास बलिदानों से भरा है। इतिहास में साल का शायद ही कोई दिन ऐसा होता है जिस दिन सिंहों ने समाज के लिए या अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए कोई बलिदान नहीं दिया हो। अतीत में, सरकारें लोगों को प्रताड़ित करती थीं, लेकिन संघर्षरत लोग कभी नहीं डरते थे। गदर आंदोलन के प्रेम सिंह और ईशर सिंह को तत्कालीन सरकारों ने आज के दिन लाहौर जेल में फांसी दी थी। उन्होंने आंदोलन जिन किसानों की जान जा रही है उनकी मौत नहीं हो रहीं, वे शहीद हो रहे हैं।

गुरप्रीत सिंह नूरपुरा ने भी किसानों को सिंहों के बलिदानों के कई प्रसंग सुनाए। हरबंस सिंह कोटली ने मंच प्रबंधन की भूमिका निभाई और कार्यक्रम स्थल की स्थापना फिल्म अभिनेता मलकीत रौनी, हरजीत सिंह महिला चौक, रमनदीप सिंह लोंगोवाल ने की और बहादुर भुटाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed