फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jaat fair in London... Haryanvi songs, dance and delicious dishes were celebrated

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी में डूबने से नहीं हुई थी मौत, पीट-पीट कर हत्या की गई थी तीन गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Jaat fair in London... Haryanvi songs, dance and delicious dishes were celebrated
झज्जर। दुजाना गांव में 28 जून को युवक रिंकू की हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने दावा किया है कि रिंकू की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। आरोपी ने युवक की हत्या की वारदात को छुपाने के लिए युवक की पानी में डूबने की बात फैलाई गई थी, लेकिन मामला आपसी लेने-देन के विवाद को लेकर मारपीट कर हत्या का निकला। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें शुक्रवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । रिमांड के बाद आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रमेश निवासी दुजाना ने शिकायत देते हुए बताया कि 28 जून को उसे सूचना मिली कि उसके लड़के रिंकू की पानी में डूबने से तबीयत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। जब वहां पहुंचा तो उसके लड़के की मौत हो चुकी थी। अगली सुबह उसे पता चला कि उसके गांव के ही भारत ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के कारण उसके लड़के को डंडों से चोटें मारी हैं। जिसके कारण उसके लड़के की मौत हो गई। मारपीट की वारदात को छुपाने के लिए उन्होंने झूठी अफवाह फैला दी कि उसके लड़के की मौत पानी में डूबने से हुई है। उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में हत्या का आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया किपुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान भारत निवासी गांव दुजाना के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में खुलासा हुआ। जिसके पश्चात पुलिस की टीम द्वारा वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान अमित व हर्ष उर्फ हरसू निवासी गांव दुजाना के तौर पर हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, मोटरसाइकिल व डंडे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed