फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It will be hot for a week now

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी एक हफ्ते तक रहेगी गर्मी

Mon, 07 Oct 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
It will be hot for a week now
-फोटो 54 : रविवार को बहादुरगढ़ में साफ रहा मौसम। संवाद
बहादुरगढ़। अक्तूबर का पहला हफ्ता बीत गया है, लेकिन गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इस समय क्षेत्रवासियों को प्रदूषण से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

एक्यूआई यलो जोन में रविवार को 115 पर रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी अभी एक हफ्ते तक बरकरार रहेगी। इसके बाद तापमान कम होगा और ठंड शुरू होगी। फिलहाल लोगों को गर्मी इसी तरह परेशान करती रहेगी। सूर्य देव भी सुबह से शाम तक आसमान में तेज के साथ चमकते रहते हैं।
विज्ञापन


गर्मी अभी एक हफ्ते तक यूं ही परेशान करेगी। खासतौर पर दोपहर के समय गर्मी का अहसास अधिक होगा। धूप तेज खिलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 48 से 89 प्रतिशत तक बना रहा। 7 से 11 अक्तूबर तक मौसम गर्म व शुष्क ही बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से कम से कम एक हफ्ते तक मौसम गर्म व शुष्क ही रहेगा। अभी तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। सुबह व शाम के समय हालांकि मौसम आरामदायक हो रहा है। इसके बाद तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ रही है। 11 अक्तूबर तक कम से कम मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed