{"_id":"685af1c3cb214d8c2a04b704","slug":"it-was-cloudy-all-day-people-were-troubled-by-heat-and-humidity-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123230-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर छाई रही बादलवाही, गर्मी व उमस से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर छाई रही बादलवाही, गर्मी व उमस से लोग रहे परेशान
Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई है। हालांकि गर्मी व उमस का वातावरण भी बना हुआ है। गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में मानसून पहुंचने के करीब है। कुछ दिनों में संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार पुरवाई और दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाओं का जोर रहेगा।
साथ ही साथ वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके पीछे एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ 25 जून और उसके बाद 28 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पहले पश्चिमी विक्षोभ से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से जून के अंतिम दिनों में 25 से 30 जून के दौरान मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार झमाझम मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मानसून झूमकर अपने रंग दिखाने को तैयार है।