फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It takes half an hour to cover 200 meters distance

Jhajjar-Bahadurgarh News: 200 मीटर दूरी तय करने में लगता है आधा घंटा

Fri, 12 Apr 2024 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
It takes half an hour to cover 200 meters distance
विश्वकर्मा चौक पर शाम के समय जाम में फंसे वाहन।
बहादुरगढ़। विश्वकर्मा चौक से रेलवे स्टेशन की दूरी महज 200 मीटर है लेकिन शाम को अक्सर यहां लगने जाम की वजह से इसे तय करने में आधा घंटा लग जाते है। शाम को यहां लोग सड़क पर ही आड़े तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं यही जाम की मुख्य वजह है। लोगों इस वजह से नाराज हैं कि यातायात पुलिस कर्मी शाम को यहां नजर ही नहीं आते। न ही इस समस्या के समाधान का कोई ठोस प्रयास किया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड के दुकानदार विकास शर्मा, प्रशांत, आनंद मित्तल व जाम में फंसे वाहन चालक विक्रांत गुप्ता, नीरज शर्मा, रवि कुमार ने बताया कि प्रतिदिन शाम के समय करीब 6 बजे से 8 बजे तक विश्वकर्मा चौक पर जाम लगता है। इस चौक से एक-दो तरफ से नहीं बल्कि 6 रास्तों से वाहन पहुंचते हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी मार्ग से अनाज मंडी होकर जाना पड़ता है। मुख्य बाजार भी यहीं है। यहीं से रेलवे स्टेशन के लिए रास्ता जाता है जहां काफी आवागमन रहता है। बाजार में आए लोगों ने बताया कि शाम को यहां यातायात पुलिस कर्मी नजर नहीं आते। बाजार में आने वाले लोग अपने वाहनों को मनमाफिक तरीके से सड़कों पर खड़ा कर देते हैं और यहां से गुजरने का रास्ता काफी संकरा हो जाता है। इस वजह से यहां वाहन फंस जाते हैं और जाम लगता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर रात 8 बजे तक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि यहां जाम की स्थिति न बनें और लोग आसानी से गंतव्य तक पहुंच सके। कई बार तो हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि यहां से वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। आधा घंटा से ज्यादा समय जाम में फंसे रहने के बाद ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वे समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते और उनकी ट्रेन निकल जाती है। इसके बाद उन्हें स्टेशन पर आने वाली अपने गंतव्य की दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद हाथी बने हैं चौक पर लगे टै्रफिक सिग्नल

चौक-चौराहों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर परिषद व अन्य सहयोग से टै्रफिक सिग्नल लगवाए थे, लेकिन यह एक दिन भी काम नहीं आए। इन पर लाखों रुपये खर्च किए गए। आज यह सफेद हाथी बने हुए हैं।

वर्जन...
विश्वकर्मा चौक पर कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिर भी समस्या है तो यातायात पुलिसकर्मी और बढ़ाए जाएंगे। आमजन को समस्या नहीं आने दी जाएगी।

-विकास कुमार, एसएचओ, टै्रफिक बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed