फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It rained drizzling, Badra got the feeling of Sawan in Bhado

रिमझिम बरसे बदरा, भादों में कराया सावन का एहसास

Thu, 02 Sep 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
It rained drizzling, Badra got the feeling of Sawan in Bhado
शहर के आंबेडकर चौक पर भरे पानी के बीच से निकल कर जाते वाहन। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में छाए बादल रिमझिम बरसे। जिले में पिछले 24 घंटे में 48.34 एमएम औसतन बारिश दर्ज की गई। जबकि झज्जर क्षेत्र में 73 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। बारिश ने लोगों को भादो में सावन का एहसास करा दिया।
विज्ञापन

एक बार तो नजारा ऐसा बन गया था कि जैसे सड़कों पर नहीं किसी नहर में पानी बह रहा हो। शाम को करीब चार बजे सड़कों व गलियों से पानी का स्तर कम होने लग गया। इससे पहले सड़कों व गलियों में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। चालक पानी के अंदर बंद हुए वाहनों को धक्का मारते दिखाई दिए। वहीं तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में मकान व दुकान सड़कों से नीचे होने के कारण घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखाई दिए। शहर के बाहरी क्षेत्र में झुग्गी व झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों की झोपड़ियों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भी रात जैसे हो गए हालात
बुधवार की सुबह जब बारिश का दौर शुरू हुआ तो एक दम में आसमान में काली घटाएं छा गई। दिन के समय भी रात जैसा माहौल हो गया और वाहन चालकों को लाइटें जला कर सड़कों से गुजरना पड़ा। कुछ देर बाद ही बारिश का दौर शुरू हो गया जो शाम करीब चार बजे तक निरंतर चलता रहा कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही। रात के समय भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कहां कितनी बारिश हुई
क्षेत्र बारिश
झज्जर 73 एमएम
साल्हावास 19 एमएम
बेरी 19 एमएम
मातनहेल 10 एमएम
बहादुरगढ़ 88 एमएम
बादली 81.07 एमएम
वर्जन
शहर में बारिश के पानी की निकासी कुछ समय में ही हो जाती है। अधिक बारिश होने के कारण एक बार शहर में पानी भरता है, लेकिन तीन से चार घंटे बाद पानी की निकासी हो जाती है।
- अरूण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed