फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It is the responsibility of the center in-charge to conduct examinations without cheating.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नकल विहीन परीक्षाएं कराना केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी

Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of the center in-charge to conduct examinations without cheating.
झज्जर। जिले में होने वाली एचटेट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में एडीसी ने स्कूल मुखियाओं की बैठक ली। उन्हाेंने कहा कि परीक्षा में नकल या अव्यवस्था न हो। इसके लिए पर्याप्त तैयारी के साथ परीक्षा कराएं।
विज्ञापन

शनिवार 2 दिसंबर व रविवार 3 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि एचटेट परीक्षा के लिए जिला में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर दोनों दिन कुल 8968 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शनिवार 2 दिसंबर को सांयकालीन और रविवार 3 दिसंबर को प्रात: कालीन व सायंकालीन सत्र में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर लेवल-3 पीजीटी के लिए 2651, लेवल-2 की टीजीटी के लिए 4305 और लेवल-1 पीआरटी के लिए 2012 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की नकल आदि न हो इसका ध्यान रखें। किसी तरह की डिवाइस आदि का प्रयोग न हो इसके लिए अधिकारियों को सचेत रहना होगा। बैठक में आईएएस राहुल मोदी, एसडीएम बहादुुरगढ़, एसडीएम बादली रविंद्र कुमार, एसडीएम झज्जर विशाल, एसडीएम बेरी रविन्द्र मलिक, सीटीएम परवेश कादियान, ओएसडी अंकित कुमार, डीएसपी शमशेर सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीईओ राजेश कुमार, डीईईओ सुभाष भारद्वाज, शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि दलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed