{"_id":"65de4fa44149c9dfc8041f6a","slug":"it-is-necessary-to-have-name-in-the-voter-list-for-voting-rights-sdm-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108288-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मताधिकार के लिए सूची में नाम होना जरूरी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मताधिकार के लिए सूची में नाम होना जरूरी : एसडीएम
Wed, 28 Feb 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। झज्जर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची सीईओ हरियाणा और ईसीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मताधिकार के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। एसडीएम और 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी राकेश सैनी ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं कराया है तो वह ऑनलाइन फार्म छह भरकर नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है। अगर मतदाता सूची में नाम गलत है या अन्य गलती है तो फार्म आठ भरना होगा। किसी मतदाता की मौत होने के कारण अथवा स्थानांतरण के कारण मतदाता सूची से नाम हटवाना है तो उसका नाम फार्म सात भरकर कटवाया जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा मौजूद है।
झज्जर विस क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता पुनरीक्षण कार्य किया गया था। इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। राजनीतिक पार्टियों को जागरूकता अभियान में भागीदार बनाया गया। उन्होंने कहा कि अगर अभी भी किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है तो उक्त नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल झज्जर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 87 हजार 562 मतदाता हैं। इनमें 98 हजार 254 पुरुष और 89 हजार 307 और एक थर्ड जेंडर शामिल है। झज्जर विस क्षेत्र में कुल 188 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर चुनाव कानूनगो सुनील डांगी, कांग्रेस से एडवोकेट विकास अहलावत, बीएसपी से सत्यप्रकाश दोचानिया, आईएनएलडी से पवन धनखड़ उपस्थित थे।