फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   It is a matter of great pride to have election duty in the world's most prosperous democracy: Expenditure observer

विश्व के सबसे समृद्ध लोकतंत्र में चुनाव ड्यूटी लगना बेहद गर्व की बात : खर्च पर्यवेक्षक

Fri, 06 Sep 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
It is a matter of great pride to have election duty in the world's most prosperous democracy: Expenditure observer
05jjrp12- झज्जर। बैठक में अ​धिकारियों को संबो​धित करते खर्च पर्यवेक्षक। स्त्रोत-प्रचार विभाग
झज्जर। विधानसभा चुनाव में जिले में चुनाव प्रचार की गतिविधियों के खर्च की निगरानी के लिए नियुक्त खर्च पर्यवेक्षक अजीत पाल, आईआरएस ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में खर्च पर्यवेक्षक ने कहा कि हम विश्व के सबसे समृद्ध लोकतंत्र में रहते हैं। सभी अधिकारी निष्ठा व ईमानदारी के साथ ड्यूटी करें। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा ने खर्च पर्यवेक्षक के समक्ष चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी दी। पर्यवेक्षक ने कहा कि फील्ड में कार्यरत टीमें निर्धारित सीमा से ज्यादा नकदी पर नजर रखें।
विज्ञापन

एसएसटी टीमों को चुनाव आयोग की हिदायतों को पूरी गंभीरता के साथ अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैं फील्ड में रहूंगा। एसएसटी टीमों के सदस्य एवं इंचार्ज के अलावा चारों विधानसभा के एआरओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीटिंग के उपरांत खर्च पर्यवेक्षक ने जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को जाना व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed