फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Issue of unemployment and women empowerment raised in Youth Parliament

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवा संसद में बेरोजगारी और नारी सशक्तीकरण का मुद्दा उठा

Thu, 15 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 15 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Issue of unemployment and women empowerment raised in Youth Parliament
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेते
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में वीरवार को राज्यस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा प्रधान सोमदास ग्राम कमेटी के सदस्य तथा सांझी सभा के सदस्यों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सतवीर सिंह ने की।
विज्ञापन

स्कूल की युवा सांसद टीम पहले ही कमिश्नरी में जिला लेवल पर प्रथम आ चुकी है और अब राज्य स्तर के लिए टीम अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है। राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर रही इस टीम का अवलोकन करने के लिए एससीईआरटी गुरुग्राम से निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ. सतीश शर्मा व डॉ. ओमप्रकाश पवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस युवा संसद की टीम की पूरी कार्रवाई को देखा। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंतरिम बजट, बेरोजगारी और नारी सशक्तीकरण आदि मुद्दों को युवा संसद में उठाया। जहां प्रधानमंत्री के किरदार को कुमारी मीनाक्षी ने जोरदार ढंग से निभाया, वही नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को जतिन कुमार व अध्यक्ष की भूमिका कुमारी पुष्पा ने निभाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सोमदास ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और वह देश की संविधान राजनीतिक गतिविधियों और देश के लिए कानून बनाने वाली संसद को बेहतर ढंग से जान पाते हैं। ग्राम कमेटी में सांझी सभा के सदस्यों ने स्कूल के छात्रों की शानदार प्रस्तुति की सरहाना की। इस अवसर पर डाइट माछरौली से राजीव देशवाल भी मौजूद रहे। युवा संसद की इस टीम को तैयार करने में अनु बरवा पीजीटी राजनीति शास्त्र के साथ-साथ सभी स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा। मंच का संचालन सुनीता देवी अर्थ शास्त्र प्राध्यापिका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed