{"_id":"65833184a480751d9d0d79eb","slug":"issue-of-palak-not-getting-honorarium-raised-in-vis-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-4349-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पलक को सम्मान राशि न मिलने का मुद्दा विस में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पलक को सम्मान राशि न मिलने का मुद्दा विस में उठाया
Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बादली। बादली के विधायक कुलदीप वत्स ने एशियाई खेल में महिला एयर पिस्टल में गोल्ड और सिल्वर पदक विजेता पलक गुलिया को सम्मान राशि नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठाया।
बादली के विधायक कुलदीप वत्स के अनुसार उन्होंने विधानसभा में बताया कि पदक विजेता के तौर पर सरकार की ओर से घोषित साढ़े चार करोड़ रुपए की सम्मान राशि पलक गुलिया को मिलनी है, लेकिन अभी तक नहीं दी है। विधायक वत्स ने निमाना गांव में प्रस्तावित शूटिंग एकेडमी का निर्माण कार्य भी जल्द करवाने की मांग की। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणाओं में पटौदा गांव में अनाज मंडी बनाई जानी था परंतु कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। वत्स ने बादली क्षेत्र में मिट्टी ढुलाई करने वाले किसानों के चालान में रिहायत बरतने की मांग उठाते हुए कहा कि गरीब किसानों को चार-चार लाख रुपए का चालान किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कुछ लोगों राजनीतिक लोगों पर इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग क्षेत्र के विकास में बाधा पहुंचा रहे और सुबाना गांव में मॉडल संस्कृति स्कूल का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। गंगड़वा, लुकसर, बुपनियां सहित कई गांवों में ड्रेन के माध्यम से केमिकल्स पानी किसानों के खेतों में छोड़ा जा रहा है।
पंचायत चुनाव कराने की मांग की
हलके के बादली सहित पाहसौर, एमपी माजरा और रईया गांव में पंचायती चुनाव नहीं हुए है जिसके चलते गांवों का विकास रूका हुआ है। विधायक कुलदीप वत्स ने चारों गांवों में पंचायती चुनाव करवाने का प्रस्ताव दिया है। वत्स का कहना है कि जल्द से जल्द गांवों में पंचायत चुनाव करवाए जाए ताकि गांव में विकास कार्य करवाए जा सके।