फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Issue of Khorra-Charkhi Dadri and Bahu road raised in Assembly

Jhajjar-Bahadurgarh News: विधानसभा में उठाया खोरड़ा-चरखी दादरी और बहू सड़क का मुद्दा

Tue, 19 Dec 2023 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 19 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Issue of Khorra-Charkhi Dadri and Bahu road raised in Assembly
संवाद न्यूज एजेंसीसाल्हावास/झज्जर। विधानसभा में सोमवार को विधायक गीता भुक्कल ने खोरड़ा-चरखी दादरी की 600 मीटर सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खोरड़ा गांव में टूटी हुई 600 मीटर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दो वर्ष पूर्व कोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन मालिकों को मुआवजा न मिलने के कारण इस सड़क पर अभी तक कोई भी निर्माण नहीं हुआ है। इससे चरखी दादरी व झज्जर की तरफ आने जाने वाले वाहन चा को काफी संख्या में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहन भी मुख्य सड़क को छोड़कर गांव की अंदर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर कोर्ट ने भी संज्ञान लिया हुआ है और यह सड़क अभी तक न बनने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उन्होंने बहू गांव के बस स्टैंड से आगे चलते ही खेड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढ़ो का मुद्दा उठाया और कहा कि इस सड़क पर भी अभी तक कोई काम नहीं हुआ है जबकि जमीन मालिकों को मुआवजा भी मिल चुका है। विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर की सड़कों को भी खोदकर छोड़ने का मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार पार्क के लिए 25 लाख की राशि मंजूर करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ श्रीराम पार्क को तोड़कर लोग अवैध कब्जा करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने झज्जर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे सही ढंग से न चलने पर भी सवालिया निशान लगाते हुए अच्छी क्वालिटी वाले कैमरे लगवाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed