फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ishant set a world record by writing the name 'Radha' 54,460 times in 21 days.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईशांत ने 21 दिन में 54,460 बार राधा नाम लिखकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ishant set a world record by writing the name 'Radha' 54,460 times in 21 days.
फोटो-60: अपने माता-पिता के साथ गांव खरमान निवासी ईशांत। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। तहसील के खरमान गांव निवासी ईशांत ने महज 21 दिनों में 54,460 बार राधा नाम लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करते हुए ग्रैंड मास्टर का खिताब अपने नाम किया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने 6 जुलाई को उनके रिकॉर्ड की पुष्टि की।
ईशांत को 14 जुलाई 2026 को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से रिकॉर्ड की किट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने 8 जून से 29 जून 2026 तक लगातार 21 दिनों में यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने नीले पेन से 60 कागजों के दोनों तरफ हिंदी में 54,460 बार राधा नाम लिखा। रिकॉर्ड बनाते समय उनकी उम्र 19 साल 6 माह 1 दिन थी। इस उपलब्धि से उन्होंने सबसे कम उम्र में ग्रैंड मास्टर का खिताब प्राप्त किया। ईशांत वर्तमान में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईशांत के पिता अनिल बिजली निगम में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता ममता गृहिणी हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने ईशांत की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। ईशांत ने बताया कि उन्होंने यह संकल्प पूरी श्रद्धा और लगन के साथ पूरा किया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बनाने के दौरान लगातार अभ्यास और अनुशासन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन दृढ़ संकल्प से सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed