फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Irrigation department team arrived with heavy police force to uproot illegal pipelines, villagers protested

दुबलधन के खेतों में सिंचाई विभाग की टीम अवैध पाइप लाइनों को उखाड़ने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंची, ग्रामीणों ने 23-17-56

Fri, 24 Jun 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department team arrived with heavy police force to uproot illegal pipelines, villagers protested
नहर पर विरोध करते ग्रामीणों को रोकते पुलिस बल। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी। दूबलधन के खेतों में ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइनों को पुलिस के साथ
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल के साथ वीरवार को गांव दूबलधन के खेतों में अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइनों को उखाड़ने के लिए पहुंची। सिंचाई विभाग की टीम जैसे ही खेतों में पहुंची तो गांव वालों को पता चला तो गांव बड़ी संख्या मौके पर पहुंच गए। विभाग की टीम ने पाइप लाइन उखाड़ने का कार्य किया तो ग्रामीणों ने विरोध किया। कई घंटे बाद ग्रामीणों व पाइप लाइनों को हटाने पहुंची टीम के बीच सहमति बनी।
सिंचाई विभाग को सूचना मिली थी गांव दूबलधन से गुजर रही लोहारू कैनाल में ग्रामीणों ने अवैध रूप से पाइपलाइन दबाकर अपने खेतों में ले जा रखी है। नहर की पटरी पर इंजन रखे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ सोमदत्त शर्मा, बेरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ लोहारू कैनाल पर इन्हें हटाने पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव दुबलधन के ग्रामीणों ने पाइप लाइटन और इंजन हटाने का विरोध किया। उन्होंने एसडीओ सोमदत्त शर्मा से कहा कि उन्होंने इसमें हजारों रुपये खर्च कर रखे हैं। यदि पाइप लाइनों और इंजनों को हटाना है तो 2 दिन का समय दिया जाए। इस बात को लेकर वहां हंगामा होने लगा। हंगामे के बाद में एसई पवन भारद्वाज चरखी दादरी, कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सुहाग झज्जर, सत्येंद्र सांगवान चरखी दादरी, कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल, झज्जर डीएसपी नरेश कुमार बेरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण इस बात पर अडे़ रहे कि इनके हटने पर उन्हें पानी कहां से मिलेगा। उसके बाद सिंचाई विभाग के एसई पवन भारद्वाज ने सिंचाई विभाग के चीफ और उपायुक्त झज्जर से बातचीत की। इसके बाद एसई पवन भारद्वाज ने ग्रामीणों को ग्रामीणों को इन्हें हटाने को 2 दिन का समय दिया । दो दिन बाद फिर से सिंचाई विभाग द्वारा फिर दोबारा आपकी पाइप लाइनों व इंजनों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। जिस पर सभी ग्रामीणों ने सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इंजन ओर पाइप लाइन हटाने को ग्रामीणों को दो दिन का समय दिया गया है। अगर उसके बाद भी इंजन व पाइप नहीं हटाए तो विभाग कार्रवाई करेगा।
- पवन भारद्वाज, एसई सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed