फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   investigetion report, oxygen supply, private hospital, extra oxygen

जांच रिपोर्ट में खुलासा, आवश्यकता से अधिक ऑक्सीजन आपूर्ति ली जेजे हॉस्पिटल ने

Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
investigetion report, oxygen supply, private hospital, extra oxygen
बहादुरगढ़। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी जितेंद्र कुमार ने रविवार रात को कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में झज्जर जिला प्रशासन की ओर से सभी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए हर पहलू पर गंभीरता से मॉनिटरिंग की जा रही है और ऑक्सीजन का किसी भी रूप से दुरुपयोग न हो इस पर प्रशासन का विशेष फोकस है।
विज्ञापन

झज्जर जिला में व्यवस्था पूर्ण तरीके से सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी अस्पतालों में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को ऑक्सीजन आपूर्ति के जिला नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ सप्लाई किए गए ऑक्सीजन सिलिंडर का आकलन किया। संबंधित जिला नोडल अधिकारी व विशेषज्ञों की टीम ने आकलन के आधार पर डीसी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें पाया गया कि जेजे हॉस्पिटल बहादुरगढ़ ने जरूरत से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर लिए हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक :
झज्जर जिला के निर्धारित अस्पताल में कुल 462 कोरोना संक्रमित मरीज दाखिल थे और प्रशासन की ओर से 782 ऑक्सीजन सिलिंडर शुक्रवार को उक्त अवधि में दिए गए। बहादुरगढ़ शहर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में शुक्रवार को 67 कोरोना संक्रमित मरीज के लिए 279 ऑक्सीजन सिलिंडर लिए गए जोकि पूरे जिला की कुल ऑक्सीजन आपूर्ति का 35 प्रतिशत अकेले उक्त हास्पिटल ने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक :
झज्जर प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक 468 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कुल 886 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की गई जिसमें से जेजे हॉस्पिटल बहादुरगढ़ ने 67 मरीजों के लिए 224 ऑक्सीजन सिलिंडर लिए। ऐसे में उक्त अवधि में जिला की कुल ऑक्सीजन आपूर्ति का 25 प्रतिशत अकेले जेजे हॉस्पिटल ने आपूर्ति ली।
रविवार सुबह 8 बजे से रविवार सायं 8 बजे तक :
झज्जर जिला प्रशासन द्वारा रविवार सुबह 8 बजे से सांय 8 बजे तक 468 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कुल 503 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की गई जिसमें से जेजे हॉस्पिटल बहादुरगढ़ ने 67 मरीजों के लिए 110 ऑक्सीजन सिलिंडर लिए। ऐसे में उक्त अवधि में जिला की कुल ऑक्सीजन आपूर्ति का 22 प्रतिशत हिस्सा अकेले जेजे हॉस्पिटल द्वारा लिया गया।
जिला प्रशासन की ओर से सभी अस्पताल में दाखिल कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मांग अनुरूप नियमित तौर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्थित तरीके से की जा रही है किंतु ऑक्सीजन आपूर्ति के जिला नोडल अधिकारी व प्रशासन की टीम द्वारा दिए गए आंकड़ों व किए गए आंकलन अनुसार जेजे हॉस्पिटल बहादुरगढ़ द्वारा मरीजों की आवश्यकता से अधिक ऑक्सीजन ली गई। इस संदर्भ में डीसी ने जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति समुचित ढंग से रखने बारे निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश संबंधित टीम को दिए हैं।

अस्पताल ने दी सफाई
दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने प्रशासन की रिपोर्ट पर अपनी सफाई दी है। अस्पताल के निदेशक दीपक खट्टर व डॉक्टर ज्योति मलिक ने कहा कि इस संदर्भ में वे हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्राप्त आक्सीजन का पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन खपत की जांच करने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में व सिविल सर्जन कार्यालय से टीम विजिट कर चुकी है। उनकी जांच के दौरान सभी तथ्य और ऑक्सीजन खपत बिल्कुल सही पाई गई। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि हम पूरी तरह प्रशासन के साथ हैं और हर प्रकार की जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। बल्कि हमारा तो प्रशासन से अनुरोध है कि वह ऑक्सीजन आपूर्ति और खपत को अपने नियंत्रण में लेकर ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे। ताकि कोविड जैसी महामारी के दौरान अस्पताल द्वारा मरीजों को बेहतर सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed