फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Investigation of 1811 vehicles in special night domination campaign, challans of 46 deducted

विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान में 1811 वाहनों की जांच, 46 के काटे चालान

Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Investigation of 1811 vehicles in special night domination campaign, challans of 46 deducted
झज्जर। पुलिस तरफ से आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार की रात्रि से रविवार की अलसुबह तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत चेकिंग के दौरान विभिन्न मामलों में 10 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से अवैध हथियार, नशीला पदार्थ गांजा व अवैध शराब सहित नगद राशि बरामद की गई। अभियान के दौरान 1811 वाहनों की जांच की और 46 वाहनों के चालान काटे के साथ एक वाहन को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व बड़ी संख्या में वाहनों की जांच पड़ताल की गई। अभियान के तहत दुष्चरित्र व्यक्तियों तथा हिस्ट्रीशीटर आदि को भी चैक किया गया। पुलिस की विभिन्न टीमों की तरफ से अनेक व्यक्तियों के उनकी पहचान को पुख्ता करने के उद्देश्य से पर्चे अजनबी काटे गए। गत रात्रि नाईट डोमिनेशन के तहत चलाये गये चैकिंग अभियान के दौरान जिले के अलग अलग स्थानों पर 1811 वाहनों की जांच की गई। अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में 10 आरोपियों को काबू किया गया। जिनमें अवैध हथियारों के साथ 3, सट्टा खाईवाली करते 3, अवैध शराब के साथ 3 व मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया एक आरोपी शामिल है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीन आरोपियों प्रदीप उर्फ गोलू निवासी दुल्हेड़ा को एक देसी पिस्तौल के साथ, सचिन निवासी नयागांव को एक देसी पिस्तौल के साथ व रंजीत निवासी मैनपुरी यूपी हाल उत्तम नगर दिल्ली को एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ काबू किया है। वहीं अवैध देशी शराब की 46 बोतलों के साथ अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को काबू किया गया। जिनमें 24 बोतल अवैध देसी शराब के साथ प्रवीण उर्फ काला निवासी गांव मांगावास, 10 बोतल अवैध देसी शराब के साथ सोमबीर उर्फ सोम निवासी गांव जहांगीरपुर व 12 बोतल देशी शराब के साथ संजय निवासी इमलोटा जिला चरखी दादरी शामिल हैं।
विज्ञापन

- सट्टा खाईवाली करते काबू
इसी प्रकार से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सट्टा खाईवाली करते तीन आरोपियों को 1640 रुपये की नगद राशि के साथ काबू किया गया। जिनमें परवीन निवासी गांव कानोन्दा कला जिला जींद हाल भट्टी गेट झज्जर को 580 रुपये के साथ, विजय निवासी हरीपुरा मोहल्ला झज्जर को 380 रुपए के साथ तथा आशु निवासी शास्त्री नगर लाइनपार बहादुरगढ़ को 680 रुपये के साथ सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया गया। इसी प्रकार से पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। एक आरोपी रोहित उर्फ गोले निवासी गांव पटासनी जिला झज्जर को 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समय-समय पर पुलिस प्रशासन की तरफ से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया जाता है। इस दौरान पुलिस की तरफ से रात के समय नाके लगाकर विशेष जांच अभियान के तरह हर प्रकार की गतिविधि की जांच की जाती है।
- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed