फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Trade Fair: People flocking to the pandals of Haryana, it becomes the center of attraction

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला : हरियाणा के पंडालों में उमड़ रहे लोग, बना आकर्षण का केंद्र

Fri, 22 Nov 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
International Trade Fair: People flocking to the pandals of Haryana, it becomes the center of attraction
-फोटो 58 : प्रगति मैदान में लगे मेले में बनाया गया हरियाणा का पंडाल।
बहादुरगढ़। दिल्ली के प्रगति मैदान में इन दिनों चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बहादुरगढ़ से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या लोग भाग ले रहे हैं। मेला देखकर लौटे लोगों ने बताया कि हरियाणा के पंडालों में अन्य प्रदेशों के मुकाबले भीड़ कहीं ज्यादा मिल रही है। लोग नाच-गाकर मेले का आनंद ले रहे हैं। मेले में लगी हरियाणा की अलग-अलग स्टॉलों पर भी लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चे भी मेले का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इन दिनों मेट्रो में भी अच्छी खासी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से अनेक प्रदेश भाग ले रहे हैं। पंडाल भी लगे हैं। लोगों का कहना है कि मगर मेले में सबसे ज्यादा युवाओं का हुजूम केवल हरियाणा के पंडाल में ही लग रहा है। पंडाल में जाने से पहले न केवल दर्शकों का नाच-गाकर स्वागत किया जा रहा है बल्कि उन्हें भी झूमने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मेला देखकर लौटे बहादुरगढ़ की अग्रवाल कॉलोनी निवासी दीपक कुमार, पूनम, सरिता, राधिका व ओमेक्स सिटी निवासी ललिता, अमिता ने बताया कि मेले में सबसे ज्यादा भीड़ हरियाणा के लोगों की है। मेले में खूब भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि वे भी सुबह 11 बजे ही मेले में पहुंच गए थे और शाम तक मेले में लगी अलग-अलग प्रदेशों के पंडालों में घूमे। इसके बाद हरियाणा के पंडाल में पहुंचे तो वहां पर उनका नाच-गाकर स्वागत किया गया। ऐसे में वे भी खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed