{"_id":"6968002762a8015b2f0ff6a5","slug":"integrated-connectivity-will-be-available-from-the-metro-to-the-final-destination-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120331-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो से अंतिम छोर तक मिलेगी एकीकृत कनेक्टिविटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो से अंतिम छोर तक मिलेगी एकीकृत कनेक्टिविटी
Thu, 15 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-59: दिल्ली में एमओयू को साइन करते डीएमआरसी व सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के अधिकारी। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से यात्रियों को बाइक टैक्सी, ऑटो रिक्शा और कैब सेवाओं के माध्यम से अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इंटीग्रेटेड लास्ट माइल कनेक्टिविटी (एलएमसी) सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
यह पहल आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की परिकल्पना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यात्रियों को सुगम, सुलभ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। डीएमआरसी ने इसके लिए सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव एक मल्टी-स्टेट सहकारी संस्था है, जो भारत टैक्सी नामक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म का संचालन करती है। यह प्लेटफॉर्म भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल है, जिसका उद्देश्य सहकारी मॉडल को बढ़ावा देना और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
प्रारंभिक चरण में यह सेवाएं 10 चिन्हित मेट्रो स्टेशनों से शुरू की जाएंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर और बॉटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर 31 जनवरी 2026 तक विशेष बाइक टैक्सी सेवाएं शुरू की जाएंगी।
इस पायलट योजना के जरिए यात्रियों की प्रतिक्रिया, संचालन की व्यवहारिकता और सेवा की प्रभावशीलता का आकलन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए भारत टैक्सी मोबाइल एप को डीएमआरसी के सारथी ऐप से जोड़ा जाएगा।
इस एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्री मेट्रो और लास्ट माइल सेवाओं की योजना, बुकिंग और ट्रैकिंग एक ही स्थान पर कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने स्पष्ट किया है कि किराया बाजार दरों के अनुरूप और प्रतिस्पर्धी रहेगा। स्टेशनों पर साइनबोर्ड लगाकर यात्रियों को इन सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। इस पहल से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, वायु प्रदूषण घटेगा और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
यह योजना टिकाऊ, डिजिटल और यात्री केंद्रित शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।