फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions were given to address illegal encroachments and provide facilities in the park.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कब्जे व पार्क में सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given to address illegal encroachments and provide facilities in the park.
29jjrp02-बेरी लघु सचिवालय में आयोजित समाधान ​शिविर में ​शिकायत सुनती सडीएम रेणुका नांदल। स्रोत-
बेरी। समाधान शिविर में वीरवार को एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। इस दौरान गांव पहाड़ीपुर के ग्रामीणों ने गांव में अवैध कब्जे हटवाने की शिकायत की, वहीं बेरी में पार्कों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग नागरिकों ने की। एसडीएम ने गांव पहाड़ी पुर के ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही जरूरी निर्देश दिए। वहीं नपा अधिकारियों को पार्कों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी से कनिष्ठ अभियंता प्रवीण अहलावत, राजस्व विभाग से मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed