फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions given for painting dividers, instructions for patchwork on broken roads

Jhajjar-Bahadurgarh News: डिवाइडरों पर रंग कराने के दिए निर्देश, टूटी सड़कों पर पैचवर्क के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for painting dividers, instructions for patchwork on broken roads
21jjr17- नाले का निरीक्षण करते नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-नप
झज्जर। वार्ड नंबर-5 कच्चा सुर्खपुर रोड पर चल रहे नाले निर्माण को लेकर स्थानीय लाेगों ने एतराज जताया। इस पर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ठेकेदार व लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि नाले के नजदीक कुछ मकान बने हुए हैं। इस कारण मकानों को तोड़ा नहीं जा सकता, इसलिए नाले का रुख थोड़ा बदला जाए। इस पर चेयरमैन व अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और बताया कि नाले निर्माण के चलते यदि किसी के मकान को दिक्कत आ रही है तो उसमें बदलाव हो सकता है।इसलिए उसे स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

चेयरमैन को लोगों ने वह रोड भी दिखाए, जहां पर जन स्वास्थ्य विभाग ने खुदाई कर ली, लेकिन उसे ठीक नहीं किया। इस पर चेयरमैन ने कहा कि इस पर विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जो तोड़फोड़ की जाती है, उसे ठीक किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पीडब्ल्यूडी बीएंंडआर के एक्सईएन को भी जहां रोड टूटे हुए हैं, उनके पैचवर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राव तुलाराम चौक से दुर्गा वाला तालाब तक, दिल्ली गेट से दुर्गा तालाब, अग्रसेन चौक से आंबेडकर चौक तक डिवाइडर पर रंग का काम किया जाए ताकि लोगों को डिवाइडर दिखे और हादसे नहीं हो। इसके अलावा शहर में जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज भी कहीं ऊंचे तो कहीं नीचे मिले, उनको ठीक करने के बारे में भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन सुमित कोहाड, नगर परिषद से बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एमई मनदीप जांगड़ा, पार्षद दिनेश छिकारा, पार्षद यशपाल, मिथुन शर्मा, किशोर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed