फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instead of giving compensation to farmers, the government is not even buying their crops: Dushyant Chautala

किसानों को मुआवजा देने की बजाय उनकी फसल भी नहीं खरीद रही सरकार : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Instead of giving compensation to farmers, the government is not even buying their crops: Dushyant Chautala
05jjrp10- मातनहेल गांव में शोक व्यक्त करते पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। स्रोत-पार - फोटो : poni news
झज्जर। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए और संगठित रहकर जनहित के लिए संघर्ष करें। वह रविवार को जिले के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए जलभराव व प्रकृति की मार से किसान बुरी तरह परेशान हैं। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार मुआवजे के लिए कुछ करेगी लेकिन सरकार ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि दिए जाने की बजाय उलटा उसकी मंडी में आ रही बाजरे की फसल को भी एक तरह से खरीदने से मना कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में किसान अपनी बाजरे की फसल औने-पौने दामों में बेचने का मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जब वह डिप्टी सीएम के पद पर थे तो उन्होंने न सिर्फ किसानों की फसलें समय पर खरीदे जाने की व्यवस्था को ठीक कराया था बल्कि किसानों को चौबीस घंटे के भीतर उनके खाते में भी उनकी बेची गई फसल के पैसे भेज दिए जाते थे। आज प्रदेश का किसान परेशान है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा की नायब सैनी सरकार केवल और केवल घोषणाओं की राजनीति कर रही है। किसानों व आम जनता के हितों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना को भी महिलाओं के साथ एक छलावा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सभी महिलाओं को इसी योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाने का वादा किया था लेकिन एक बार सत्ता क्या मिली सरकार की भाषा ही बदल गई। उन्होंने कहा कि यही हाल सरकार की बीपीएल योजना का है। लाखों बीपीएल कार्ड काटकर नायब सैनी सरकार ने दिखा दिया है कि वह गरीबों की कतई हितैषी नहीं है। यहां से गांव मातनहेल भी पहुंचे। उन्होंने जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश जाखड़ के साले की अचानक हुई मृत्यु पर दुख प्रकट किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय दलाल, प्रेस प्रवक्ता विकास पाराशर, मिंटू ठेकेदार, सवीन पंघाल, राजू दलाल, भूपेंद्र गहलोत, राजेश महराना, संदीप अहलावत, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed