फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inspired to prepare for Mission Buniyaad and Super 100

Jhajjar-Bahadurgarh News: मिशन बुनियाद और सुपर 100 की तैयारी के लिए प्रेरित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Inspired to prepare for Mission Buniyaad and Super 100
-फोटो 61 : कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं व मौजूद अतिथि। स्रोत
बहादुरगढ़। नूना माजरा स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन बुनियाद और सुपर 100 योजना के तहत आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए विकल्प फाउंडेशन ने प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत चयनित विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग दिलवाना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए विकल्प फाउंडेशन शिक्षित कर रहा है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गत वर्षों में सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नीट और आईआईटी जेईई में चयन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी उद्देश्य के तहत एक कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा में हुआ। फाउंडेशन की तरफ से प्रीति द्वारा मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर 100 की उपलब्धियां डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से और कुछ वीडियो के माध्यम से दिखाई गई और बच्चों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य पूनम मक्कड़ ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारन और खंड रिसोर्स कोऑर्डिनेटर शेर सिंह, सरपंच मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि बच्चों को दैनिक योजना के साथ पढ़ाई के लिए जागरूक करें और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारन ने कहा कि जो सपने खुली आंखों से देखो, उनको पूरा करने में रातों की नींद को भूल जाओ और अपने जीवन के लक्ष्य को पाने की राह पर अग्रसर होना ही बच्चों के जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed