{"_id":"69090beb4c0c8717cc06bfde","slug":"inld-protested-against-the-problems-of-farmers-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127943-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
03jjrp11- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते इनेलो कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
झज्जर। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरकार की नाकामियों और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम अंकित चौकसे को सौंपा और कहा किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।
जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि जिले की हजारों एकड़ भूमि आज भी जलभराव से पूरी तरह प्रभावित हैं। फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। अगली फसल की बुआई पर भी संकट गहराता जा रहा है। किसानों को बाजार में खाद और बीज नहीं मिल रहा जिससे उन्हें घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। फिर शाम को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसल पर नमी के नाम पर 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती की जा रही है। वहीं, बाजरे में भावांतर योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा और एमएसपी पर खरीद भी बंद पड़ी है।
विज्ञापन
इनेलो कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
इस अवसर पर रामनिवास सैनी, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान, राजबीर परनाला, धर्मवीर फौजी, सुनील, रमेश, सोनू मदाना, पवन धनखड़ मौजूद रहे।