{"_id":"6595b5c281d9bde37c0762cc","slug":"injured-were-taken-to-hospital-family-surrounded-by-fire-saved-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6890-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घायलों को अस्पताल पहुंचाया, आग में घिरे परिवार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घायलों को अस्पताल पहुंचाया, आग में घिरे परिवार को बचाया
Thu, 04 Jan 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। त्वरित पुलिस सहायता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई डायल 112 सेवा जनता के लिए काफी सहायक सिद्ध हो रही है। वर्ष 2023 में ईआरवी पर करीब 42361 काल आई, जिन पर ईआरवी की टीम द्वारा करीब 8 से 9 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर सूचना देने वाले की सहायता की। जिनमें आपसी विवाद, एक्सीडेंट, जैसे मामले शामिल हैं। एक छीनी गई गाड़ी भी बरामद कराई।
ईआरवी की टीम लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। ईआरवी की टीम द्वारा समय रहते सहायता किए जाने पर लोगों की जान बचाई गई। ईआरवी की टीम कि वजह से प्रदेश में पुलिस की उपस्थिति भी काफी बड़ी है, जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव होने के साथ-साथ आपराधिक परवर्ती के लोगों व असामाजिक तत्व में भी काफी भय पैदा हुआ है।
दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दो गाड़ियों का नाहरा नाहरी रोड पर एक्सीडेंट होने की कॉल मिली थी, जिस पर ईआरवी की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच गई। एक ट्रैक्टर व ट्रक की आपस में टक्कर होने के कारण घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ईआरवी की पुलिस टीम ने एक्सीडेंट में पलटी गई गाड़ी से व्यक्तियों को निकाल कर उन्हें मेडिकल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
आग में फंसे परिवार को बचाया
ईआरवी को एक कॉल प्राप्त हुई थी कि एक घर में आग लग गई है और परिवार घर के अंदर फंसा हुआ है। इस सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौका पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित निकाला व उनकी जान बचाई।
वर्जन
ईआरवी से काफी तेजी से काम कर सूचना देने वाले की मदद की है। दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई व कई आपराधिक गतिविधियों को रोका गया। महिलाओं को 112 का सबसे अधिक लाभ मिल रहा है। स्कूल कॉलेज बाजारों जैसे स्थानों पर जहां ज्यादा छेड़छाड़ की घटना होती है तो वे सीधे डायल 112 पर कॉल कर सकती है।
डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, झज्जर