फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Indian team selected for the first South Asian Championship.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रथम दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयनित

Sun, 28 Jun 2026 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
Indian team selected for the first South Asian Championship.
साल्हावास। गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित खेल मैदान में रॉकबॉल फेडरेशन की ओर से प्रथम दक्षिण एशियाई सीनियर एवं मिक्स रॉकबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसी प्रतियोगिता के आधार पर आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन के अध्यक्ष एवं जिला पार्षद शिवकुमार खोरड़ा के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम नगर निगम के पार्षद दिनेश दहिया तथा पार्षद प्रतिनिधि मनीष हरसाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार खोरड़ा एवं फेडरेशन के महासचिव भूपेंद्र सांगवान ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित भारतीय पुरुष टीम के कप्तान गुजरात के निशांत सिंह राणा बनाए गए हैं जबकि जम्मू-कश्मीर के विवेक शर्मा को उपकप्तान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष टीम में काव्य तलाविया, दीपेंद्र पाल, आरव पटेल, जील पटेल और हितेश पटेल (गुजरात), आयुष शर्मा, अजीम खान एवं साजिद खलील (जम्मू-कश्मीर), ए. गोपाल (तेलंगाना) तथा अशोक कुमार (राजस्थान) का चयन किया गया है।

महिला वर्ग में भारतीय टीम की कप्तान जम्मू-कश्मीर की साकिका खानम बनाई गई हैं जबकि राजस्थान की बबीता गोयल को उपकप्तान चुना गया है। टीम में राजस्थान की यशोदा डूडी एवं योगिता राठौर, हरियाणा की टीना, उत्तर प्रदेश की मानसी, जम्मू-कश्मीर की फाजिया परवेज तथा गुजरात की दिशा पटेल, चारमी हरखानी, स्तुति धमेलिया और पलक पटेल को शामिल किया है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed