फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   India and Sonia were first in slogan writing

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन लेखन में भारत और सोनिया रहे प्रथम

Thu, 17 Oct 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
India and Sonia were first in slogan writing
16jjrp01- झज्जर। राजकीय नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी स्टॉफ के साथ। स्त्राेत- काॅलेज प्रशासन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में योग क्लब और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग और ध्यान पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्लोगन लेखन में बीए तृतीय वर्ष के छात्र भारत ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल ने दूसरा, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान और बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रथम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। महर्षि वाल्मीकि पर केंद्रित स्लोगन लेखन में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया ने पहला, एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा तन्नू ने दूसरा, एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंतिम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

आयोजन प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी और संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप और योग क्लब प्रभारी शिवशंकर ने किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं का निर्णय शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, हिंदी प्राध्यापक डॉ. कुलदीप, हिन्दी प्राध्यापक शिवशंकर व हिन्दी प्रवक्ता सुदेश कुमारी ने किया। मंच संचालन योग क्लब प्रभारी शिवशंकर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. मनोज और संस्कृत प्राध्यापक कृष्ण उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed