फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Indecent photos and messages of minor sending crooks by hacking mobile

मोबाइल हैक कर बदमाश भेज रहा नाबालिग के अश्लील फोटो और मैसेज

Wed, 16 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Indecent photos and messages of minor sending crooks by hacking mobile
बहादुरगढ़। केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल में 31 साल से कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी का मोबाइल फोन किसी बदमाश ने हैक कर लिया है और इसी नंबर से उसके अध्यापकों व माता-पिता को अश्लील फोटो और मैसेज भेज रहा है। उड़ीसा में अपनी मां व परिवार के साथ रह रही इस बालिका के पिता फिलहाल किसान आंदोलन की दृष्टि से बहादुरगढ़ में तैनात हैं।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के यह एएसआई उड़ीसा के जिला भद्रक के निवासी हैं। फिलहाल रैपिड एक्शन फोर्स में (बटालियन-114) कार्यरत है। किसान आंदोलन की दृष्टि से यह बटालियन कई महीने से बहादुरगढ़ में तैनात है। उक्त एएसआई महीने भर से अधिक समय से बेहद तनाव में हैं। उनकी पत्नी और आठ साल की बेटी अन्य परिजनों के साथ उड़ीसा में ही अपने घर रहते हैं। पिछले कई दिनों से किसी बदमाश ने उनकी पत्नी-बेटी का फोन हैक कर लिया है। बदमाश बच्ची के मोबाइल नंबर से ही बच्ची की मां और बेटी के चेहरे लगे अश्लील फोटो वायरल कर रहा है। जो भी व्यक्ति इनसे संपर्क करता है उसको भी अश्लील तसवीरें और अश्लील मैसेज भेज देता है, ताकि कोई भी इनकी मदद न कर सके।
विज्ञापन

बदमाश बच्ची की टीचर को भी बच्ची के ही मोबाइल नंबर से अश्लील फोटो और मैसेज भेज देता है। जिस पर स्कूल ने बच्ची को ऑनलाइन क्लास से बाहर कर दिया है। बच्ची पढ़ाई से भी वंचित हो गई है। बच्ची की मां भद्रक थाने में पुलिस अधिकारियों से मिल कई बार कार्रवाई करने की गुहार लगा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पत्नी व बच्ची हजारों मील दूर परेशान हैं तो बच्ची के पिता बहादुरगढ़ में तनाव भरा जीवन जी रहे हैं। यहां उनका संपर्क आरएएफ कैंप के निकट युवा वकील नवीन सिंगल से हुआ और सारी कहानी बताई। सिंगल ने उन्होंने बहादुरगढ़ पुलिस थाने में ही एफआईआर दर्ज करवाने की सलाह दी। पीड़ित एएसआई कई दिन तक सेक्टर-6 थाना के चक्कर लगाते रहे। आखिर मंगलवार को पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मानसिक रूप से टूटे चुके हैं। आठ साल की मासूम बेटी के मन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। सिस्टम मदद नहीं कर रहा। उड़ीसा पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। कई बार तो इस दुनिया में रहने को भी मन नहीं करता। एडवोकेट नवीन ने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए, पीएमओ, सीएम हरियाणा, गृहमंत्री अनिल विज, डीसी झज्जर, एसपी झज्जर, डीजीपी हरियाणा, सीएम उड़ीसा और डीजीपी उड़ीसा को ट्वीट भी किया है।
आरएएफ में एएसआई पीड़ित पिता ने चार दिन पहले मुझे संपर्क किया। मैं उनकी आपबीती सुन स्तब्ध रह गया और निर्णय किया की इनकी नि:शुल्क हर संभव मदद की जाएगी। पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने के बाद आखिर 0 एफआईआर दर्ज कर ली गई। यह सिर्फ शुरुआत हैं, हरियाणा सरकार को आगे भी बहुत कुछ करना होगा। उसे उड़ीसा सरकार से संपर्क कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह करना चाहिए। अपराधी को जल्द से जल्द कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

-नवीन सिंगल, एडवोकेट
उड़ीसा के जिला भद्रक निवासी आवेदक की शिकायत पर नियमानुसार 0 एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत भी करवा दिया गया है। उचित कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
-इंस्पेक्टर जयभगवान, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed