फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Increasing patients of anemia and high blood pressure

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनीमिया और उच्च रक्तचाप के बढ़ रहे मरीज

Wed, 04 Sep 2024 06:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Increasing patients of anemia and high blood pressure

विज्ञापन
झज्जर। जिले में एनीमिया और उच्च रक्तचाप से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। निरोगी हरियाणा के तहत हुई जांच में जिले में एनीमिया के 4975 और उच्च रक्तचाप के 1265 मरीज मिले हैं।
निरोगी हरियाणा के तहत अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इसके तहत जिले में नवंबर 2022 से अगस्त 2024 तक एक लाख 66 हजार 750 मरीजों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। इसमें 4975 लोग एनीमिया से पीड़ित मिले। इसके अलावा 1265 मरीजों को उच्च रक्तचाप की शिकायत बताई गई है। जिले में 2 लाख 21 हजार 225 मरीजों की अब तक जांच की गई है।
विज्ञापन

इसमें 0 से 6 माह के 147, 6 माह से पांच साल तक के 15571, पांच से 18 साल तक के 59942, 18 से 40 साल तक के 84123, 40 से 60 साल तक के 45024 और 60 साल से ऊपर के 16418 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई है। टेस्ट रिपोर्ट में 4975 लोग एनीमिया और 1265 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
शुगर के 530 और टीबी के 198 मरीज मिले
निरोगी हरियाणा की जांच में 530 मरीज शुगर से पीड़ित मिले हैं। इसी प्रकार से टीबी के 198 मरीज मिले हैं। इन सभी का स्वास्थ्य केंद्रों से इलाज करवाया जा रहा है।

वर्जन
निरोगी हरियाणा के तहत जांच में जो बीमारी मिलती है, उसका इलाज करवाया जाता है। उसकी निगरानी की जाती है।-डॉ. संदीप, इंचार्ज, निरोगी हरियाणा योजना, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed