फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inauguration of Shri Ramakrishna Gaushala in Sehore

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीहोर में श्री रामकृष्ण गौशाला का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Shri Ramakrishna Gaushala in Sehore
फोटो संख्या:62- श्री रामकृष्ण गोशाला कनीना के उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते सांस
कनीना। गांव सीहोर में वीरवार को श्री रामकृष्ण गोशाला का विधिवत शुभारंभ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया। वर्तमान में गोशाला में करीब 100 गोवंश हैं। कार्यक्रम में एसडीएम सुरेंद्र सिंह, जिला प्रमुख राकेश कुमार, मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया और खंड समिति चेयरमैन जयप्रकाश ककराला सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि गोसेवा सबसे बड़ी सेवा है और गोवंश का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही किसानों को मोटे अनाज को अपने खानपान में शामिल करने का संदेश दिया। सांसद ने गोशाला के लिए टीन शेड व ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर-ट्रॉली देने की घोषणा की। खंड समिति चेयरमैन जयप्रकाश ककराला ने गोशाला के लिए 10 लाख रुपये और मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी कोटिया ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की। गोशाला प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि गोशाला के नामकरण की प्रक्रिया 27 जनवरी को पूरी हुई थी और वीरवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। सांसद ने गांव में जिम हॉल का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में सरपंच हरीश, आरडी शास्त्री, मास्टर बुधराम, मदन शास्त्री, मास्टर दयानंद, प्रभातीलाल, रामअवतार, बलवान आर्य, स्वामी समर्पण आनंद, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed