{"_id":"678abc5cd08ab962470e2ef3","slug":"in-winter-children-are-enjoying-protein-milk-bar-kheer-and-millet-mixture-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-112320-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी में बच्चे ले रहे प्रोटीन मिल्क बार, खीर और बाजरा मिक्सचर का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी में बच्चे ले रहे प्रोटीन मिल्क बार, खीर और बाजरा मिक्सचर का स्वाद
Sat, 18 Jan 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 71:आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को योग करवाते आंगनवाड़ी वर्कर्स।
बादली। सर्दी में अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे प्रोटीन मिल्क बार, खीर और बाजरा मिक्सचर का स्वाद चख रहे हैं। विभाग की ओर से उनके मेन्यू में बदलाव किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इसमें कई नई चीजों को शामिल किया गया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पहली बार मिल्क बार और खीर मिल रही है। पहले केवल सुगंधित मीठा दूध ही दिया जाता था। नए मेन्यू से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ उनकी पोषण संबंधित जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास ने बच्चों के पोषण और उनके समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में बदलाव किया है। आलू पूड़ी, मीठा चावल, मीठा दलिया, नमकीन दलिया, पराठा, वनस्पति पुलाव अलग-अलग दिन व उम्र के हिसाब से मेन्यू में शामिल हैं।
पहले जहां बच्चों को मुरमुरे का मिक्सचर दिया जाता था वहीं, अब बाजरा मिक्सचर दिया जाता है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि बच्चे भोजन को आनंदपूर्वक ग्रहण करें और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो। इसके लिए बच्चों को योग क्रियाएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
मेन्यू में ये किए बदलाव
दुग्ध उत्पाद : जहां पहले छह दिन तक बच्चों को सुगंधित दूध पाउडर दिया जाता था, अब इसे बदलकर सप्ताह में दो दिन प्रोटीन मिल्क बार, दो दिन सुगंधित स्किम्ड मीठा दूध और दो दिन खीर दी जाने लगी है।
पौष्टिक आहार : मेन्यू में बच्चों को अब माइक्रोन्यूट्रिएंट फोर्टिफाइड पंजीरी, दलिया, आलू पूरी, पुलाव, परांठे और मीठा दलिया हो गया है। यह खाद्य पदार्थ न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि बच्चों के स्वाद को भी ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दिए जाने वाले आहार के मेन्यू में बदलाव किया गया है। अब बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसमें प्रोटीन मिल्क बार, बाजरा मिक्सचर और खीर को भी शामिल किया गया है। इससे बच्चों का केंद्रों की ओर रुझान बढ़ेगा और बच्चे स्वादपूर्वक व्यंजनों का आनंद भी ले रहे हैं।
- उर्मिला, जिला कार्यक्रम अधिकारी।