फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In view of the Lok Sabha elections, the police took out flag march in the city and village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने निकाला शहर और गांव में फ्लैग मार्च

Thu, 21 Mar 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 21 Mar 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
In view of the Lok Sabha elections, the police took out flag march in the city and village.
बहादुरगढ़/बादली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से बादली और बहादुरगढ़ में वीरवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री की संयुक्त टीमों ने मिलकर यह फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा आईपीएस ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए झज्जर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बहादुरगढ़-बादली सब डिवीजन में थाना पुलिस, एक कंपनी आइटीबीपी व एक कंपनी सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में विश्वास दिलाना है कि जिला पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की टीम आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। फ्लैग मार्च के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ भयमुक्त मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान सहायक पुलिस उपायुक्त अखिल कुमार, थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ विनोद कुमार, थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ संदीप कुमार, थाना आसौदा प्रबंधक सुनील कुमार, थाना सदर बहादुरगढ़ मनोज कुमार, थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ प्रबंधक महेश कुमार, थाना प्रबंधक बादली रमेश चंद, थाना सदर झज्जर प्रबंधक सुंदरपाल सहित आइटीबीपी व सीआपीएफ की कंपनी मौजूद रही।
विज्ञापन




-फोटो 65 : बहादुरगढ़ शहर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed