फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the state, 3163 SBPL ration cards increased in three months, while AAY cards decreased by 1352.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदेश में तीन माह में बढ़े 3163 एसबीपीएल राशन कार्ड, एएवाई 1352 हुए कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
In the state, 3163 SBPL ration cards increased in three months, while AAY cards decreased by 1352.
15jjrp17- झज्जर। सरल केंद्र में काम करवाते लोग। संवाद
झज्जर। प्रदेश में बीपीएल राशन कार्ड धारकों की संख्या तीन माह में एक बार फिर से बढ़ी है। हालांकि राशन कार्ड बढ़ने की रफ्तार कार्ड की कटने की रफ्तार से बहुत कम है। पिछले तीन माह में प्रदेश में 3,163 नए एसबीपीएल राशन कार्ड बने हैं जबकि एएवाई राशन कार्ड की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

नवंबर से जनवरी माह के अंत तक की बात करें तो एसबीपीएल 3,163 कार्ड बढ़े हैं जबकि 1,352 एएवाई कम हुए हैं। नवंबर माह में प्रदेश में कुल राशन कार्ड की संख्या 40,66,770 थी इसमें एएवाई कार्ड की संख्या 302128 और एसबीपीएल कार्ड की संख्या 3764642 थी।
विज्ञापन

जनवरी माह में यह बढ़कर प्रदेश में 4068958 राशन कार्ड की संख्या हो गई, जिसमें एएवाई राशन कार्ड की संख्या 301700 और एसबीपीएल की संख्या 3767258 हों गई।
अब फरवरी माह के लिए प्रदेश में कुल राशन कार्ड की संख्या 4068581 रहा गई, जिसमें एएवाई रासब कार्ड की संख्या 300776 रहा गई और एसबीपीएल राशन कार्ड की संख्या 3767805 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मानकों पर देखी जाती हैं आय
परिवार पहचान पत्रों में आय के अनुसार ही लोगों के एएवाई और एसबीपीएल राशन कार्ड बनते हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय एक लाख 80 हजार तय की गई है। इसमें अब बिजली बिल, मकान या प्लॉट, चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आईटी आर भरना सहित कई बिंदु हैं, जिस पर राशन कार्ड कट जाता है।


माह अनुसार ब्यौरा
माह कुल कार्ड एएवाई कार्ड एसबीपीएल कार्ड
नवंबर 4066770 302128 3764642
दिसंबर 4069098 301735 3767363
जनवरी 4068958 301700 3767258
फरवरी 4068581 300776 3767805

वर्जन
परिवार पहचान पत्र में आय के अनुसार ही लोगों के राशन कार्ड बनते हैं। एक लाख 80 हजार से कम आय होने पर बीपीएल राशन कार्ड बनते हैं। इसके अलावा अन्य योजनाओं का ही लाभ मिलता है।
डॉ. सतीश खोला, स्टेट कोर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article