फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the morning you will know which table is on duty.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह पता चलेगा किस टेबल पर है ड्यूटी

Fri, 31 May 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
In the morning you will know which table is on duty.
झज्जर। नेहरू पीजी कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए सबसे अधिक 15 टेबल बादली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगेंगी। बाकी विधानसभाओं की गिनती 11 टेबल पर होगी। काउंटिंग स्टाफ को मतगणना के दिन पता चलेगा कि कौन सी टेबल पर ड्यूटी निर्धारित हुई है। सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा आम चुनाव की 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में मतगणना कार्य के लिए लगाए गए स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। डीसी ने मतगणना के कार्य की बारीकियां स्टाफ सदस्यों को बताई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह अधिकारियों को बताया कि जिले में चार विधानसभा क्षेत्र बहादुरगढ़, बेरी, बादली व झज्जर हैं। बादली के लिए 15 टेबल लगेंगी व अन्य विधानसभा के लिए 11-11 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि मतगणना के कार्य के लिए राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में पूरी तैयारी की गई है। मतगणना के दिन कॉलेज में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी कर्मचारी मतगणना ड्यूटी को लेकर चुनाव आयोग के नियम ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें ताकि मतगणना के वक्त किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति ना रहे उन्होंने बताया कि मतगणना करने वाले स्टाफ के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है व दूसरी रेंडमाइजेशन जल्द आयोजित होगी जोकि चुनाव ऑब्जर्वर की मौजदूगी में संपन्न होगी। इसके बाद मतगणना के दिन सुबह तीसरी रेंडमाइजेशन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना टीम में मतगणना ऑब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक शामिल होंगे।इस मौके पर एडीसी सोलनी शर्मा, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बादली सतीश कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed