फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the blink of an eye, the crooks took one lakh 80 thousand of the elderly from the bank

पलक झपकते ही बैंक से बुजुर्ग के एक लाख 80 हजार ले उड़ा बदमाश

Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the blink of an eye, the crooks took one lakh 80 thousand of the elderly from the bank
शहर का पंजाब नैशनल बैंक। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। पंजाब नेशनल बैंक में मदद के बहाने एक बदमाश ने बैंक के अंदर से ही एक बुजुर्ग के एक लाख 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने से पूर्व बदमाश ने पीड़ित को स्वयं के बैंक कर्मचारी होने का हवाला दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। जिसमें पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

अनुसार झज्जर के दिल्ली गेट निवासी रामअवतार पुत्र चैनसुख शहर के पंजाब नेशनल बैंक में एक लाख 80 हजार रुपये जमा कराने आया था। करीब पौने ग्यारह बजे जब वह बैंक के अंदर घुसा और पैसे जमा कराने चाहे तो खिड़की पर मौजूद कैशियर ने पैसे जमा कराने के लिए दो अलग-अलग फार्म भरने के लिए कहा। इससे पहले कि रामअवतार पैसे जमा कराने के लिए फार्म भरता उसी दौरान ही उसके पास एक युवक आया। उसने अपना नाम महेश बताया और खुद को बैंक कर्मचारी बता महेश बता रामअवतार की मदद करने की पेशकश की। रामअवतार उसके झांसे में आ गया और रुपयों की गड्डी बदमाश के हवाले कर उसे गिनने की बात कहकर खुद फार्म भरने लगा। लेकिन उसी दौरान ही रामअवतार को गच्चा देकर खुद को महेश बताने वाला यह बदमाश रुपयों की गड्डी लेकर फरार हो गया। काफी देर तक रामअवतार उसे तलाशता रहा। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल करने के बाद बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि खुद को महेश बताकर रुपये लेकर फरार होने वाला यह बदमाश कैश काउंटर तक जाता है और पलक झपकते ही बैंक से गायब हो जाता है। पुलिस ने बैंक के आसपास कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन फिलहाल पीड़ित की तरफ से इस बारे में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। मामला पुलिस के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई अशोक कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, झज्जर।

 सीसीटीवी में दिखाई देता आरोपी। संवाद

सीसीटीवी में दिखाई देता आरोपी। संवाद- फोटो : Jhjhar

दुकानदारों से सीसीटीवी के बारे में बात करती पुलिस। संवाद

दुकानदारों से सीसीटीवी के बारे में बात करती पुलिस। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed