{"_id":"dcc6bd3b712021b0fc2979b821f848d9","slug":"in-sani-society-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी समाज की चौधर को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी समाज की चौधर को लेकर हंगामा
ब्यूूराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सैनियों की सबसे बड़ी संस्था.. सैनी समाज.. बहादुरगढ़ और सैनी स्कूल बहादुरगढ़ की चौधर को लेकर विवाद बढ़ गया है। रविवार को हुई समाज की हंगामी बैठक में दिवान उर्फ सोनू सैनी को समाज का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। दूसरे पक्ष ने सोनू सैनी के नाम पर एकराय होने की बात को गलत बताया है और चुनाव के लिए समाज की बैठक दोबारा बुलाने की मांग की है। सैनी समाज के अध्यक्ष शेखर सैनी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में समाज के अध्यक्ष व बाकी पदाधिकारियों का चुनाव नगर परिषद चुनाव के बाद कराना तय किया गया था।
दूसरी ओर समाज के कुछ लोगों ने शुक्रवार को की गई अपनी घोषणा के मुताबिक रविवार को बैठक बुलाई। सैनी समाज की यह बैठक रविवार को सैनीपुरा में स्थित सैनी स्कूल में हुई। इसी बैठक में चुनाव कराने न कराने को लेकर वक्ताओं में खुलकर मतभेद सामने आए। समाज के निवर्तमान अध्यक्ष शेखर सैनी और उनके साथी पूर्व नगर पार्षद जसबीर सैनी बैठक में नहीं आए। लेकिन उनके समर्थक काफी संख्या में बैठक में शामिल हुए। शेखर पक्ष रविवार की बैठक में किसी भी हालत में तुरंत चुनाव कराने के पक्ष में नहीं था। इसीलिए कुछ देर हंगामा भी हुआ। लेकिन कई लोगों ने दिवान उर्फ सोनू सैनी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर दिया, जिस पर उनके साथियों ने समर्थन कर दिया। अध्यक्ष घोषित होने के बाद समर्थकों ने सोनू सैनी को फूल मालाओं से लाद दिया। खुली जीप में बैठाकर सैनीपुरा से रोहतक रोड स्थित निवास तक सोनू सैनी का विजय जुलूस निकाला गया।
सभी पदाधिकारी घोषित
सैनी स्कूल में बैठक के बाद सोनू ने प्रेस वार्ता में कहा कि अध्यक्ष पद के लिए उनका चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। सोनू ने बिरादरी के बुजुर्गों से बातचीत कर समाज के बाकी पदाधिकारी भी चुन लिये। नया गांव के ईश्वर सैनी उपाध्यक्ष, सुखबीर उर्फ डीसी सैनी सचिव, गांव आसौदा के दिवान सिंह सह सचिव व माडल टाउन निवासी उमेद सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। सोनू ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों के नाम बिरादरी से सलाह करके जल्द तय कर दिए जाएंगे। सोनू ने सैनी स्कूल के लिए एक लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
बोले आज कराओ चुनाव
बैठक में सैनी समाज से संबंधित दूसरे मुद्दों के अलावा समाज के चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। रामनिवास सैनी ने कहा कि शेखर सैनी की अध्यक्षता वाली समाज की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, इसलिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाना चाहिए। माडल टाउन के जय सिंह, संजीव सैनी व नया गांव के ईश्वर सिंह ने रविवार की पहली ही मीटिंग में प्रधान का चुनाव कराने का सुझाव रखा।
कई ने किया विरोध
रविवार की पंचायत के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सूबे सिंह सैनी, केसी सैनी, सज्जन सिंह, नरेश सैनी और सैनी स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष दर्शन सैनी ने कहा कि बैठक के अंतिम चरण में जो कुछ हुआ वह सही नहीं था। समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए समाज व स्कूल प्रबंध समिति के चुनाव कराने के लिए एक और बैठक होनी चाहिए थी।