फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In one month, the police tightened its grip on those possessing illegal weapons and drug smuggling.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक माह में पुलिस ने अवैध हथियार रखने व नशे की तस्करी करने वालों पर कसा शिकंजा

Fri, 02 Feb 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 02 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
In one month, the police tightened its grip on those possessing illegal weapons and drug smuggling.
पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, झज्जर।
झज्जर। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालो, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 58 आरोपियों को काबू किया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस की टीमों ने अवैध शराब बेचने के मामले में 18 आरोपियों को काबू किया। नशीले पदार्थ के मामले में 12 आरोपियों को काबू किया। वहीं अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने के मामले में 28 आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध शराब रखने व बेचने के संबंध में विभिन्न स्थानों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हुए। इनमें 18 आरोपियों को काबू किया गया। 521 बोतल अवैध देसी शराब की बरामद हुई। वही नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में विभिन्न स्थानों में 9 आपराधिक मामले दर्ज हुए करके 12 आरोपियों को काबू किया गया। उनसे 201 ग्राम अफीम, 104 ग्राम चरस, .046 ग्राम हेरोइन व भारी मात्रा में 203.862 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

वहीं अवैध हथियार वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न थानों में करीब 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज करके 28 आरोपियों को काबू किया गया। इनसे दो बंदूक, 24 पिस्तौल व एक रिवाल्वर सहित 14 कारतूस बरामद हुए। विभिन्न मामलों में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। वही सट्टा खाई वाली के संबंध में झज्जर पुलिस द्वारा पांच मुकदमों में नौ आरोपियों को काबू करके उनसे 61200 की नगदी बरामद की गई।अवैध गतिविधियों में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed