फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   in karnal farmers got angry in protest again the lathi charge on the farmers

करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज पर भड़के किसान, लगाया जाम

Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
in karnal farmers got angry in protest again the lathi charge on the farmers
बेरी में भागलपुरी चौक पर जाम लगाते किसान। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी/झज्जर। करनाल के बसताड़ा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने बेरी के भागलपुरी चौक व डीघल टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। जाम में शामिल होने के लिए काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं।
विज्ञापन

भागलपुरी चौक पर किसानों के जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद बेरी थाना निरीक्षक सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान जाम खोलने का तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना था कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कोई आदेश नहीं आया तो जाम नहीं खोलेंगे। वहीं डीघल में नेशनल हाइवे जाम किए जाने के बाद बेरी के एसडीएम रविंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने भी किसानों से यही कहा कि जब तक यूनियन का ऊपर से आदेश नहीं आता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। किसानों ने शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे व भागलपुरी चौक पर जाम लगा दिया था। शाम 7:20 बजे खोल दिया। उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
जाम लगाने के बाद बेरी पुलिस ने गुरुग्राम, भिवानी, दादरी जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्ट करवाया। जाम में फंसे वाहन चालकों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोज लिए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन महिला जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने बताया कि तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान पिछले 9 माह से बॉर्डरों पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को करनाल में किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया है। उसकी कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता तेजबीर बाघपुर, पूर्व सरपंच मांगेराम ने बताया कि करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जाम लगाया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार किसानों के साथ बर्बरता करेगी तो किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसानों पर लाठीचार्ज होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो मैसेज जारी किया और सभी टोल पर जाम लगाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर किसानों ने जाम लगाया है।
वर्जन
किसानों ने करनाल की घटना को लेकर शांतिपूर्ण जाम लगाया था। किसानों ने दोनों स्थानों पर जाम खोल दिया है। अब यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई है।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed