फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In grappling wrestling, player Udham won a gold and a bronze medal.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैपलिंग कुश्ती में खिलाड़ी उधम ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
In grappling wrestling, player Udham won a gold and a bronze medal.
03jjrp11- गांव माजरा डी में ​खिलाड़ी उधम सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
बेरी।
विज्ञापन

थाईलैंड व विशाखापट्टनम में हुई सीनियर एशियन ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में गांव माजरा डी दूबलधन निवासी खिलाड़ी उधम सिंह ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता। मंगलवार को खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
खिलाड़ी को गांव दूबलधन से गांव माजरा तक खुली जीप में बिठाकर ले जाया गया। बीच रास्ते जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। ब्लाॅक समिति सदस्य सूरजमल ने बताया कि उधम के दादा जगदीश शिक्षक थे और पिता विकास (पहलवान) खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन

उधम को बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है। उन्होंने जोरा अखाड़ा से कुश्ती का अभ्यास आरंभ किया।
खिलाड़ी ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, कोच व भाईयों को दिया हैं। उधम सिंह ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर खेलों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत माजरा ने कोच कैप्टन जोरा सिंह, कोच प्रवीण कोच कालू को भी सम्मानित किया। तपोभूमि जटेला धाम माजरा के महंत राजेन्द्र दास व महाराज पूर्ण दास ने उधम सिंह को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed