फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Immediate action was taken on public grievances, streetlights were installed, and garbage was collected.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनसंवाद की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई, स्ट्रीट लाइटें लगीं, कूड़े का हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Immediate action was taken on public grievances, streetlights were installed, and garbage was collected.
फोटो-63: बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में स्ट्रीट लाइट लगाता नगर परिषद का कर्मचारी। फोटो नगर परिषद - फोटो : credit
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

कबीर बस्ती में अमर उजाला की ओर से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उठाई गई समस्याओं का समाधान अब धरातल पर दिखने लगा है। लोगों की मांग पर बस्ती में सभी 10 स्ट्रीट लाइटें लगवा दी गई हैं जिन्हें खास तौर पर चिह्नित डार्क स्पॉट्स पर लगाया गया है।
इसके साथ ही एचएसआईआईडीसी से सटे कब्जे वाले क्षेत्र में लंबे समय से फैली गंदगी की भी सफाई करवा दी गई है। चेयरपर्सन सरोज राठी के निर्देश पर मंगलवार सुबह नगर परिषद की दो टीमें कबीर बस्ती पहुंचीं।
विज्ञापन

एक टीम ने दिनभर बताए गए अंधेरे स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाईं जबकि दूसरी टीम ने बस्ती में जगह-जगह पड़े कूड़े का उठान करवाया। जहां से कूड़े का उठान किया गया है वहां जल्द ही पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है ताकि स्थानीय लोगों को स्वच्छ और खुला सार्वजनिक स्थान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि अमर उजाला के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि सोमवार को कबीर बस्ती में अमर उजाला की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट लाइटों की कमी और गंदगी को लेकर रखी थीं। इसके अलावा वेस्ट जुआं ड्रेन के किनारे सीवर लाइन जाम होने की समस्या भी सामने आई थी। चेयरपर्सन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था।

फोटो-63: बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में स्ट्रीट लाइट लगाता नगर परिषद का कर्मचारी। फोटो नगर परिषद

फोटो-63: बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में स्ट्रीट लाइट लगाता नगर परिषद का कर्मचारी। फोटो नगर परिषद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed